*सुमित कुमार, कुमार, फार्मासिस्ट प्रा०स्वा० केन्द्र गहरौली, हमीरपुर से सम्बंधित विभागीय कार्यवाही किये जानें के सम्बंध में।*
प्रा०स्वा० केन्द्र गहरौली, हमीरपुर से सम्बंधित विभिन्न दैनिक समाचार पत्रो एवं सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी हमीरपुर घनश्याम मीना द्वारा दिए गए निर्देशों के संबंध में सीएमओ द्वारा अपने पत्र संख्या- मु०चि०अ०/ जॉच / 2025-26/ कैम्प दिनांक 29.10.2025 के माध्यम से बताया गया कि प्रश्नगत प्रकरण की जांच हेतु दो सदस्यीय जाँच समिति गठित की गयी।
जॉच समिति द्वारा 29 अक्तूबर को अपरान्ह 01:00 बजे प्रा०स्वा० केन्द्र गहरौली, हमीरपुर जाकर जॉच की गयी जिसमें सुमित कुमार, फार्मासिस्ट प्रा०स्वा० केन्द्र गहरौली द्वारा सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में पैसे के लेनदेन की पुष्टि की गयी जिसमें जॉच समिति द्वारा सुमित कुमार को दोषी प्रतीत होने पर विभागीय कार्यवाही तथा अन्यत्र कहीं स्थानांतरण किये जाने की संस्तुति की गयी है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



