हरदोई । पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई करते हुए कुल 45 शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा प्रभावी निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए।




जनसुनवाई में आए प्रार्थना पत्रों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री जादौन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान प्रदान किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि शिकायतों का निपटारा पारदर्शी और समयबद्ध हो ।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में शिकायतकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के मामले, जैसे भूमि विवाद, आपराधिक घटनाएं, और पुलिस की कार्रवाई से संबंधित मुद्दे प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जनता और पुलिस के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए महत्वपूर्ण माध्यम है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



