

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के भरवारा एसटीपी परिसर में विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर सुएज के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने विधिवत भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और पूरे आयोजन में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दीं।



पूजा के बाद परियोजना निदेशक ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूजा-अर्चना का सच्चा अर्थ तभी है जब हम अपने कार्य में भी अनुशासन और सुरक्षा का पालन करें।
उन्होंने पंपिंग स्टेशन, एसटीपी और नेटवर्क में कार्य कर रहे कर्मचारियों को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि कार्य के दौरान हमेशा निर्धारित एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का पालन करें और पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) किट पहनकर ही किसी भी कार्य को करे| शहरवासियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना सभी कर्मचारियों का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए। साथ ही शहर की स्वच्छता और गोमती नदी की निर्मलता हम सभी का सामूहिक संकल्प होना चाहिए, जिसके लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।

परियोजना निदेशक ने कहा – “सुएज में प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षा सबसे पहले है। हम सभी मिलकर तभी बेहतर परिणाम दे सकते हैं जब कार्य के दौरान हर कर्मचारी पूरी सतर्कता और नियमों का पालन करेगा।” पूरे आयोजन में कर्मचारियों ने भी सुरक्षा को सर्वोच्च मानते हुए अपने कार्यों को सुरक्षित ढंग से पूरा करने का संकल्प लिया। इस दौरान एसटीपी परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



