नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम और बोर्ड दोनों में उस वक्त भूचाल मच गया जब सीनियर टीम के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा का एक स्टिंग वीडियो सामने आया। उस वीडियो में पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कई खुलासे किए। उनमें से एक रहा रोहित शर्मा की टी-20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी को लेकर। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा को अब टी-20 टीम में शामिल नहीं किया जाएगा, जबकि हिटमैन ऑफिशली तीनों फॉर्मेट में कप्तान हैं।




यह देखने वाली बात है कि रोहित शर्मा इस पर किस तरह से रिएक्ट करते हैं। आज नहीं तो कल रोहित शर्मा कप्तान होने के नाते प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आएंगे ही। उस समय उनपर सवालों के बाउंसर होंगे। पूरे मामले से एक बात तो तय है कि BCCI, भारतीय क्रिकेट टीम, कप्तान और चेतन शर्मा की छवि धूमिल हुई है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



