दिनांक – 05/06/2025 को सलारपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूं में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टेबलेट वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अथिति विधायक सदर बदायूं महेश चंद्र गुप्ता के द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर वर्ष 2024 के आईटीआई उत्तीर्ण 117 प्रशिक्षार्थियों को टेबलेट वितरित किए गए।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में अपने व्यवसाय में आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच व अपने कार्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई बदायूं सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, नरेंद्र सिंह टेबलेट प्रभारी, सचिन कुमार सिंह अनुदेशक, पुष्पा सिसोदिया अनुदेशक,जय प्रकाश, आदित्य सोनकर, अहद अली,अंकित कुमार,मोहित सिंह,मोहित शर्मा एवं चंद्रप्रिय अशोक आदि उपस्थित रहे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



