By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: इमली फेम हेतल यादव का खुलासा- TV इंडस्ट्री में गंदे लेवल पर चल रहा गेम, उम्रदराज मर्द तो और ठरकी हैं
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » इमली फेम हेतल यादव का खुलासा- TV इंडस्ट्री में गंदे लेवल पर चल रहा गेम, उम्रदराज मर्द तो और ठरकी हैं
मनोरंजन

इमली फेम हेतल यादव का खुलासा- TV इंडस्ट्री में गंदे लेवल पर चल रहा गेम, उम्रदराज मर्द तो और ठरकी हैं

चर्चा आज की
Last updated: March 15, 2023 12:43 pm
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

टीवी का सुपरहिट शो ‘इमली’ हमेशा टॉप शोज की लिस्ट में रहता है। शो के सभी कलाकार भी हमेशा छाए रहते हैं। इसमें निगेटिव कैरेक्टर प्ले करने वाली एक्ट्रेस हेतल यादव ने हमसे खास बातचीत की है और टीवी इंडस्ट्री के कई राज उजागर किए हैं। साथ ही कई सालों से चले आ रहे अपने करियर के बारे में भी बहुत कुछ बताया है, जिससे सभी अनजान थे। हेतल से एक्सक्लूजिव बातचीत के कुछ अंश यहां हैं।

Contents
  • 1. टीवी इंडस्ट्री में कितने साल हो गए काम करते हुए? एक्टिंग के साथ और क्या किया?
  • 2. एक्टिंग में सबसे ज्यादा दिलचस्पी रही?
  • 3. सारे टॉप सीरियल्स रहे हैं आपके लेकिन इनमें से कौन सा सबसे ज्यादा आपका पसंदीदा रहा है?
  • 4. पहले वाला वक्त भी देखा है आपने, अभी वाला भी देख रही हैं, इसमें आपको कोई बदलाव नजर आता है?
  • 5. आपके जो रोल्स रहे हैं ज्यादातर निगेटिव रहे हैं, तो आपको क्या लगता है मौका नहीं मिल रहा है या कुछ और?
  • 6. इमली एक टॉप रेटेड शो है, इससे आपको कितना फायदा मिल रहा है?
  • 7. चाहे वो टीवी हो या फिल्म हो, दोनों में कास्टिंग काउच होता रहा है। आपका इसपर क्या कहना है? कोई अनुभव
  • 8. इसमें उम्र का कितना फर्क पड़ता है?
  • 9. क्या आपके साथ कुछ बहुत बुरा ऐसा हुआ है, जिससे आप बहुत हताश हो गई हैं?
  • 10. टीवी इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री में कौन-कौन से खास दोस्त हैं?
  • 11. घर में और कौन-कौन है, जिनके साथ आप रहती हैं?

    1. टीवी इंडस्ट्री में कितने साल हो गए काम करते हुए? एक्टिंग के साथ और क्या किया?

    साल 1996 में काम शुरू किया था। मल्टीटास्किंग जैसा कुछ नहीं है लेकिन मैंने बहुत कुछ किया है। पहले तो डांस से शुरू किया था। असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया। वो भी अच्छे लोगों के साथ। कोरियोग्राफी की, उसके बाद अंत में एक्टिंग की फील्ड में आई। क्वीन फिल्म में को-प्रोड्यूस किया, कई भाषाओं में।


    2. एक्टिंग में सबसे ज्यादा दिलचस्पी रही?

    नहीं, एक्टिंग में तो कभी नहीं थी। कोरियोग्राफर बनना चाहती थी मैं। एक्टिंग तो बस मेरी झोली में आ गई। लेकिन ये मुझे कभी नहीं करना था।

    3. सारे टॉप सीरियल्स रहे हैं आपके लेकिन इनमें से कौन सा सबसे ज्यादा आपका पसंदीदा रहा है?

    मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद था, वो था मेरा लास्ट शो ‘काशीबाई बाजीराव’। उस सेट पर जाते ही बहुत मजा आता था। वो कैरेक्टर मेरा फेवरेट है। सेट पूरा घर जैसा लगता था। मैं वो रोल और करना चाहती थी। भवानी बाई को प्ले करने में मुझे मजा आता था। तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी मुझे पसंद था लेकिन वो कैरेक्टर लोगों को पसंद था, मुझे नहीं। और इसमें फर्क होता है।

    4. पहले वाला वक्त भी देखा है आपने, अभी वाला भी देख रही हैं, इसमें आपको कोई बदलाव नजर आता है?

    ऑडियंस ज्यादा नहीं बदली है। अभी भी लोग टीवी देखते हैं। टीवी के दर्शक अलग हैं। हालांकि OTT के आने से थोड़ा फर्क तो पड़ा है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं कहूंगी क्योंकि हमारी जनता बिल्कुल अलग है। हमें थोड़ा ज्यादा ड्रामा करना पड़ता है।

    5. आपके जो रोल्स रहे हैं ज्यादातर निगेटिव रहे हैं, तो आपको क्या लगता है मौका नहीं मिल रहा है या कुछ और?

    टीवी में आपके साथ ये हो ही जाता है। अगर आप मोटे हैं, तो आपको दो ही रोल मिलते हैं या तो निगेटिव या फिर कॉमेडी। खासकर औरतें। यहां टाइपोकास्ट तो होता है। यही सोच है लोगों की कि ऐसी औरतों को ऐसे ही रोल्स दो। जब मुझे जरूरत थी तो मैंने जो मिला वो कर लिया। इतना नहीं देखा कि क्या करना है। वैसे कुल मिलाकर मुझे मेरा काम अच्छा लगता है। मैं चाहती हूं मुझे मौका तो मिले ताकि पॉजिटिव रोल भी करूं लेकिन नहीं मिला मौका

    6. इमली एक टॉप रेटेड शो है, इससे आपको कितना फायदा मिल रहा है?

    फायदा तो हर काम में हो रहा है। एक एक्टर होने के नाते बात करूं तो मैंने बहुत सारे टॉप शोज किए हैं। ‘उतरन’, ‘मेरी आशिकी’, ‘बालिका वधू’, ‘तारक मेहता…’ ये सारे टॉप शो ही किए हैं मैंने। इमली में मैं और भी सीन मिलने के लिए इंतजार कर रही हूं। मेरे लिए सीन बहुत कम आते हैं। मैं OTT पर भी काम करना चाहती हूं।

    7. चाहे वो टीवी हो या फिल्म हो, दोनों में कास्टिंग काउच होता रहा है। आपका इसपर क्या कहना है? कोई अनुभव

    टीवी हों या फिल्म, ये चीज दोनों जगह है। ये है ही है। ये उनके लिए है जो ये करना चाहते हैं। एक वक्त था जब मैं इंडस्ट्री को छोड़ने वाली थी वो भी इसी चीज की वजह से। मैंने फिर कॉरपोरेट में भी काम किया और ये वहां भी था। ये चीज फिल्म इंडस्ट्री में तो मना भी कर सकते हैं आप लेकिन टीवी में नहीं। मैंने खुद भी फेस किया है ये सब। जो कर लेते हैं उनके लिए अच्छा है, वो आगे बढ़ जाते हैं। जो नहीं करना चाहते, उनके लिए काम की कमी है। ऐसे लोग हर जगह हैं जो आपको ऑफर करेंगे।

    8. इसमें उम्र का कितना फर्क पड़ता है?

    इसमें कोई उम्र की सीमा नहीं है। हर किसी के साथ और हर लेवल पर होता है। मुझे लगता है कि ये ज्यादा उन मर्दों में होता है जो अपने मिड एज में होते हैं, वो अपनी बेटी की उम्र की भी लड़की को ऑफर करते हैं ऐसी चीजें। वो ठरकी होते हैं लेकिन हैं ऐसे लोग इंडस्ट्री में। बड़ी उम्र की औरतें भी यंग लड़कों के साथ ये करती हैं। लोग अपनी पावर का फायदा उठाते हैं, ये सच है।

    9. क्या आपके साथ कुछ बहुत बुरा ऐसा हुआ है, जिससे आप बहुत हताश हो गई हैं?

    काम को लेकर हमेशा ये होता है। काफी बार तो मुझे सीनियर्स ने रूलाया भी है। मैं सेट पर रोती थी। वो चाहते हैं कि आप उनसे आगे न बढ़ें। उनको आपके थोड़ा भी आगे बढ़ने से तकलीफ होने लगती है। मुझे प्रताड़ित भी किया गया है।

    10. टीवी इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री में कौन-कौन से खास दोस्त हैं?

    कई सारे खास दोस्त बने भी। कई आगे जाकर छूट भी गए। बाद में दोस्ती खराब हो गई। मैंने उन्हें अपना परिवार माना लेकिन उन्होंने मुझे आगे जाकर धोखा दिया। जब तक आप दोस्तों के लेवल के होते हैं, तब तक तो अच्छा है लेकिन आप जैसे ही आगे बढ़ें तो उसे दिक्कत होने लगती है। मैं इनमें से किसी का नाम नहीं लेना चाहूंगी क्योंकि फिर बिग बॉस वाले मुझे और उसको साथ में बुला लेंगे (हंसते हुए)। बाकी अनबन तो दोस्तों के बीच हुई है लकिन जो साथ थे वो हमेशा से खड़े हैं।

    11. घर में और कौन-कौन है, जिनके साथ आप रहती हैं?

    मैं मेरी मां और तीन बहनों के साथ रहती हूं और मेरा एक बेटा है, जिसकी मैं सिंगल मदर हूं। मेरे पति के साथ तलाक हो गया है लेकिन मैं इस पर ज्यादा बात नहीं करना चाहूंगी। वो बहुत गंदा फेज था मेरी जिंदगी का।

      विज्ञापन हेतु


    रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


    सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

    वीकेंड भी नहीं बचा पाया वरुण की डूबती नैया, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर गुम हुई ‘बेबी जॉन’
    अधर में लटका ऋषभ पंत का करियर, नहीं होगी टीम में वापसी, BCCI ले सकता है बड़ा फैसला!
    कैच लेने में टूटे थे 4 दांत, 30 टांके लगे:3 दिन बाद 2 छक्के लगाकर करुणारत्ने ने टीम को जिताया
    टेस्ट से संन्यास की रिपोर्ट्स पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, अपने भविष्य को लेकर दिया यह बयान
    शादाब खान ने शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबरी
    Share This Article
    Facebook Email Copy Link Print
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    More Popular from Foxiz

    व्यापार

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की
    6 Min Read

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की

    साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

    By
    चर्चा आज की
    4 Min Read
    - Advertisement -
    Ad image
    राशिफल

    आज का राशिफल

    मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

    By
    चर्चा आज की
    BREAKING NEWS

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

    सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

    By
    लवलेश पाण्डेय
    MEDIA

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

    By
    Mo Shahbaj
    विश्व

    इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

    क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

    By
    चर्चा आज की
    उत्तराखंडराज्य

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

    देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

    By
    लवलेश पाण्डेय
    चर्चा आज की

    चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

    Categories

    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • About Us
    • Guest Post
    • विज्ञापन
    • I-Card आवेदन

    Ads

    © 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    चर्चा आज कीचर्चा आज की
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?