मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की उम्दा गेंदबाजी के बाद केएल राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत ने दूसरे वनडे मैच में गुरुवार को श्रीलंका को चार विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बनाई। श्रीलंका के 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने राहुल की 103 गेंद में छह चौकों से नाबाद 64 रन की पारी और हार्दिक पंड्या (36) के साथ पांचवें विकेट की उनकी 75 रन की साझेदारी से 6.4 ओवर शेष रहते छह विकेट पर 219 रन बनाकर जीत दर्ज की। भारतीय टीम से अंदर-बाहर होते रहे बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप ने ईडन गार्डन्स पर 51 जबकि सिराज ने 30 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए।


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



