By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: 2022 भूलना चाहेगी टीम इंडिया:43 मैच में जीत की खुशी पर भारी 6 हार का गम
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » 2022 भूलना चाहेगी टीम इंडिया:43 मैच में जीत की खुशी पर भारी 6 हार का गम
खेल

2022 भूलना चाहेगी टीम इंडिया:43 मैच में जीत की खुशी पर भारी 6 हार का गम

चर्चा आज की
Last updated: December 6, 2022 7:56 am
By
चर्चा आज की
9 Min Read
Share
SHARE

टीम इंडिया के लिए 2022 अच्छा साल नहीं रहा। इस साल उसे 6 दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। रविवार को बांग्लादेश से मिली शिकस्त इनमें से एक रही। भारतीय टीम बांग्लादेश से महज एक विकेट से हार गई।

वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मिली इस हार ने भारतीय फैंस को टी-20 वर्ल्ड कप की उस हार की याद दिला दी, जो 25 दिन पहले एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली थी। तब इंग्लैंड ने हमें 10 विकेट से हराया था। उससे पहले टीम इंडिया एशिया कप के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान और श्रीलंका से हारकर बाहर हो गई थी। कुछ हार ऐसी भी हैं, जिन्हें टीम इंडिया के साथ उनके फैंस भी भुलाना चाहेंगे।

आज हम टीम इंडिया की ऐसी ही कुछ दिल तोड़ने वाली हार पर चर्चा करेंगे। जानेंगे कि कैसे 6 हार का दर्द तीनों फॉर्मेट में मिली 43 जीत की खुशी पर भारी पड़ा।

6. साउथ अफ्रीका में 1-2 से टेस्ट सीरीज हारे
दिसंबर 2021 में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में 3 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज खेलने गई। सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने 113 रन से जीता। इस जीत के साथ 2021 खत्म हुआ। फिर आया…2022। साल के पहले और सीरीज के दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने हमें 7 विकेट से हरा दिया। चौथे दिन उछाल भरी पिच पर साउथ अफ्रीका ने 243 रन का टारगेट महज 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ये इसलिए भी अहम हो जाता है, क्योंकि भारतीय गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और सिराज जैसे तेज गेंदबाज थे।

ये हार ही काफी नहीं थी कि अफ्रीका ने आखिरी टेस्ट में भी भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इस बार तो चौथे दिन 212 रन का टारगेट डिफेंड कर रहे भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए। अफ्रीकी बैटर्स ने 63.3 ओवर्स में लक्ष्य हासिल कर लिया।

5. वनडे सीरीज भी 3-0 से गंवाई
टेस्ट सीरीज में हार के बाद साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज में भारत को 3-0 से हरा दिया। पहला वनडे अफ्रीका ने 31 रन से और दूसरा 7 विकेट से जीता। फिर आया तीसरा वनडे, जिसने वनडे में हमें साल की पहली दर्दनाक हार दी। 288 रन के टारगेट का पीछा करने में भारत ने 210 रन पर 6 विकेट गंवा दिए।

दीपक चाहर ने टेलएंडर्स के साथ पारी आगे बढ़ाई। उन्होंने 34 बॉल पर 54 रन बनाए, लेकिन 278 के स्कोर पर वह 8वें विकेट के रूप में आउट हो गए। जीत के लिए 17 बॉल में 10 रन चाहिए थे। एक जीत मिलते नजर आ रही थी। लेकिन, टीम के आखिरी 2 बैटर्स 5 रन बनाकर ही आउट हो गए। इस तरह 2022 के शुरुआती 5 मैचों में ही हमें 5 बार हार का सामना करना पड़ा।

4. इंग्लैड सीरीज का 5वां टेस्ट गंवाया
कोहली की कप्तानी में भारत ने अगस्त 2021 के दौरान इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। तब 4 टेस्ट ही हो सके थे, पांचवें टेस्ट को बिजी शेड्यूल के चलते जून 2022 में शिफ्ट किया गया। पांचवें टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 416 रन बना दिए। दूसरी पारी में इंग्लैंड को 284 पर समेट भी दिया। तीसरी पारी में भारत 245 पर ऑल आउट हुई और इंग्लैंड को 378 रन का टारगेट दिया।

चौथी पारी में डिफेंड करते हुए भारत ने 109 रन तक 3 इंग्लिश बैटर्स को पवेलियन भेज दिया। लगा जैसे, भारत मैच जीत जाएगा। फिर बैटिंग करने आए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने भारत का इंग्लैंड में सीरीज जीतने का सपना तोड़ दिया। दोनों ने शतक जड़ते हुए 316 बॉल पर 269 रन की पार्टनरशिप की। भारत को 7 विकेट से हरा दिया। चौथे दिन तक भारत मैच जीत रहा था, लेकिन आखिरी दिन सब कुछ बदल गया। सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई।

3. एशिया कप के सुपर-4 से बाहर
7 एशिया कप खिताब जीतने वाली टीम इंडिया UAE में 8वां टाइटल जीतने पहुंची। पहले मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टीम ने अपने मजबूत इरादे साफ कर दिए। हॉन्गकॉन्ग को दूसरा मैच हराकर हम सुपर-4 स्टेज में पहुंचे।

फिर हुआ श्रीलंका से मैच। फाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी हाल में मैच जीतना था। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में 14.1 ओवर तक हमने 110 रन पर श्रीलंका के 4 विकेट गिरा दिए। आखिर में 12 बॉल में 21 रन की जरूरत थी। भुवी ने 19वें ओवर में 14 रन दे दिए और अर्शदीप आखिरी ओवर में 7 रन नहीं बचा सके। सुपर-4 में 2 हार के बाद भारत फाइनल की रेस से बाहर हो गया।

2. टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हारे
सारी हार भुलाकर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरी। ग्रुप स्टेज के 5 में से 4 मैच जीतकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के सामने एडिलेड में टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 16 ओवर में ही 10 विकेट से टारगेट हासिल कर लिया।

इंग्लैंड के ओपनर जोस बटलर ने 80 और एलेक्स हेल्स ने 86 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मैच में भारत के गेंदबाज विकेट लेने तक को तरसते नजर आए। उन्हें एक सफलता तक न मिल सकी। क्रिकेट एक्सपर्ट ने इस हार को 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली 10 विकेट की हार से भी ज्यादा दर्दनाक बताया। इस तरह 2022 में टीम इंडिया 2 मल्टीनेशन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह नहीं बना सकी।

1…और अब बांग्लादेश ने 7 साल बाद वनडे में हराया
2 मल्टीनेशन टूर्नामेंट में हार, साउथ अफ्रीका से टेस्ट-वनडे सीरीज में हार और इंग्लैंड से पांचवां टेस्ट गंवाना ही काफी नहीं था कि टीम इंडिया को बांग्लादेश तक ने वनडे में एक विकेट से हरा दिया। लोकेश राहुल के 73 रन की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 184 रन का टारगेट दिया। गेंदबाजों के प्रदर्शन की बदौलत टीम ने 136 रन पर ही बांग्लादेश के 9 विकेट गिरा दिए।

क्रीज पर मौजूद मेहदी हसन मिराज ने फिर आखिरी विकेट के लिए मुस्ताफिजुर रहमान के साथ 51 रन की पार्टनरशिप कर डाली। आखिरी ओवरों में खराब फील्डिंग और कैच छोड़ने के कारण ICC रैंकिंग में दूसरे नंबर की टीम इंडिया 7वें नंबर की टीम बांग्लादेश से हार गई। इस तरह साल के शुरुआती और आखिर के महीनों में टीम इंडिया को दर्द भरी हार का सामना करना पड़ा।

जब कोहली ने छोड़ी कप्तानी
टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार के बाद 15 जनवरी 2022 को कुछ इससे भी बुरा हुआ। भारत को ऑस्ट्रेलिया में 2 टेस्ट सीरीज, इंग्लैंड में 3 और साउथ अफ्रीका में 2 टेस्ट जिताने वाले विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी। इंडियन फैंस साउथ अफ्रीका से हार का गम भुला भी नहीं सके थे कि कोहली के इस फैसले ने एक और सदमा दे दिया। ये फैसला इसलिए भी दर्दनाक था, क्योंकि टीम इंडिया के पास उस वक्त ऐसा कोई भी प्लेयर नहीं था जो उनके या पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह टेस्ट टीम की कमान संभाल सके।

मजबूरन BCCI को रोहित शर्मा को कप्तान और लोकेश राहुल को टेस्ट टीम का भी उपकप्तान बनाना पड़ा। रोहित एक साल पहले तक टेस्ट टीम में जगह भी नहीं बना पा रहे थे। विदेश में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा भी नहीं था। वहीं, राहुल लगातार इंजरी से जूझ रहे थे।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

प्रीमियर हैंडबॉल लीग के उद्घाटन सीजन के लिए नीलामी पूरी; भारतीय खिलाड़ियों की रही जबरदस्त मांग
5 रन देकर 4 विकेट… कौन है भारत की नई सनसनी पार्शवी चोपड़ा, 16 की उम्र में श्रीलंका को नचा दिया
खास से आम हुए विराट-धोनी-सचिन, कभी माही का ट्विटर ब्लू टिक उड़ने से मचा था हंगामा
मेंटर मैथ्यू हेडन खुलकर किया बाबर आजम का बचाव, आजम कुछ बहुत स्पेशल करने वाले हैं
Pat Cummins को यहां भी बड़ा झटका, 41 वर्ष के बूढ़े अंग्रेज ने खत्म की 1466 दिन की बादशाहत
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?