उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के बीच अर्धक्वारी के पास भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।




अगस्त 27, नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने के बाद यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। यह हादसा अर्धक्वारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ, जहां हजारों श्रद्धालु हर रोज मां वैष्णो देवी के दरबार की ओर जाते हैं। जोरदार धमाके के साथ पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर, ट्रैक पर आ गिरे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भूस्खलन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ताजा हालात जानने के लिए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बातचीत की। उन्होंने कहा
कि घायलों की मदद के लिए स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है, साथ ही, हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। वहीं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जानकारी दी कि वो कल जम्मू एयरपोर्ट बंद होने के कारण हादसा स्थल नहीं पहुंच सके लेकिन आज जम्मू पहुंचकर बाढ़ के हालात की समीक्षा करेंगे। इस बीच प्रशासन ने कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। व्हाइटनाइट कॉर्प्स की तीन राहत टुकड़ियां कटरा और उसके आसपास बचाव और राहत अभियान में लगी हुई हैं। प्रशासन लोगों की जान बचाने, ज़रूरतमंदों को सहायता प्रदान करने और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



