चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर थरियांव पुलिस पर उठ रहे सवाल आखिर क्यों मेहरबान है चोरों पर थरियांव पुलिस।
थरियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरों का आतंक लगातार जारीनजर आ रहा है। थाने से चंद कदमों की दूरी पर दर्जनों चोरी हुई जिनका पुलिस आज तक नहीं कर सकी खुलासा।
वहीं आज रात थरियांव थाने के पास हनुमानपुर गांव में चोरो ने चोरी की घटना को दिया अंजाम। सुभाष और उनकी पत्नी मैके चले गए थे तभी चोरो बीती रात को घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए। तभी सुभाष का भाई सुबह देखा तो घर का ताला डूटा मिला। और तुरंत छोटा भाई अपने भाभी को सूचना दिया कि घर में चोरी हो गई है। तभी सीमा देवी घर आकर देखा तो वास्तव में घर में चोरी हो गई थी। तभी घर के अंदर जाकर देखा तो आभूषण में कंगन मीना, पेटी, माथबेंदी, छागल , तोड़िया आदि समान ताला तोड़कर चोर चुरा ले गए। चोरी का सामान करीब एक लाख का बताया।इसके बाद प्राथी थाने सूचना देने गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरुआत कर दी।
थरियांव थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय जी ने बताया कि चोरी के संबंध मे शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। उचित कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



