बाँदा – नौका दौड़ प्रतियोगिता में ठाकुर बाबा समूह ने प्राप्त किया प्रथम स्थान –
विजेताओं को दिया गया पुरुस्कार-
लोकेशन – बाँदा
ऐंकर- जनपद बाँदा के भूरागढ़ क्षेत्र में विगत वर्षों की भाँति केन महोत्सव का आयोजन किया गया! इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गये जिसमें नौका बिहार, नौका दौड़ प्रतियोगिता, सांस्कृतिक गायन,एवं वादन,बुन्देलखंडी लोकनृत्य, बुन्देलखण्ड का प्रसिद्ध आल्हा गायन, दिवारी नृत्य सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये!इन कार्यक्रमों में दूर दराज के कलाकारों ने प्रतिभाग किया सभी कलाकारों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ रही एवं कार्यक्रमों का आंनन्द लिया!कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने श्रीराम जानकी की आरती कर केन जल महाआरती में भी शामिल हुए!उन्होंने ने अपने सम्बोधन में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सराहना की! बाँदा से आत्माराम द्विवेदी की रिपोर्ट





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



