हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शीतला माता मंदिर का 10वां स्थापना दिवस, हुवा रामचरितमानस का पाठ
बुधवार को एक तरफ जहाँ पूरे देश मे सनातन धर्म के अनुयायी भगवान शिव की बारात निकाल रहे थे एवं शिवालय और मंदिरों मे जलाभिषेक हो रहा था तो वहीं हैदरगढ़ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामभीख त्रिवेदी खरसतिया के निज आवास के ठीक सामने बने शीतला माता मंदिर का भव्य रूप से स्थापना दिवस मनाया गया। मंदिर बनने के 10 साल पूर्ण होने पर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ हुआ उसके बाद हवन पूजन एवं कन्याभोज का भी आयोजन किया गया। आपको बता दें कि इस प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार भी रामभीख त्रिवेदी के कर कमलों से संपन्न हुआ था। इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख सिद्धौर आरती रावत, सदस्य जिला पंचायत (प्रo) एवं भाजपा नेता पंडित रामभीख त्रिवेदी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज दीक्षित, मंडल अध्यक्ष, रजत मिश्रा मोहित, वेद प्रकाश बाजपेई, एच के शुक्ला,सभासद सूरज दीक्षित, राहुल दीक्षित,सभासद शिवा वर्मा राजीव त्रिपाठी, विकास पाण्डेय, अनूप कुमार सिंह,अधिवक्ता विभोर कुमार गुप्ता, गनेश सिंह, उमेश अवस्थी अजय त्रिवेदी,केशर बख्श सिंह, समाजसेवी राजू त्रिवेदी, अर्जुन त्रिवेदी आदि सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे ।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



