ब्यूरो बांदा




बांद- आज दिनांक 30.11.2024 को अपराह् नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती मालती बासू जी के करकमलों द्वारा किया गया, कार्यक्रम में सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेंठ जी उपस्थित रहे। श्रीमती मालती बासू जी द्वारा व्याख्यान देकर बताया गया कि अधिक से अधिक खादी ग्रामोद्योगी उत्पादों की खरीददारी करें, जिससे प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की जो स्वदेशी अपनाओं की मंशा है वो पूरा हो सके। दिनाँक-16.11.2024 से 30.11.2024 तक चल रही मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये बुन्देलखण्ड कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक नृत्य कला गृह की सचिव श्रीमती श्रद्धा निगम जी के बच्चों द्वारा सरस्वती बन्दना और नृत्य कला प्रस्तुत किये गये, श्रेया आकर्ष इनसटीट्यूट की संचालिका श्रीमती रानी दमेले जी के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये, कलार्पण, नटराज संस्थान के महामंत्री धनंजय सिंह जी के बच्चों द्वारा कजरी व डांडिया लोकनृत्य एवं रामाभिराम नृत्य नाटिका कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये,सांस्कृति लोक कला मंच बांदा के अध्यक्ष दयाराम रैकवार जी द्वारा संध्या/राष्ट्रीय गीत जागरूकता संगीत प्रस्तुत किये गये, नटराज जनकल्याण समिति बडोखर खुर्द के सचिव रमेश प्रसाद पाल जी द्वारा बुन्देली दिवारी और नृत्य प्रस्तुत किया गये, गुरूराम राय पब्लिक स्कूल बाँदा के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, राजकीय इण्टर कालेज के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, सरस्वती इण्टर कालेज बांदा द्वारा भी कार्यक्रम पुस्तुत किये गये। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी श्रीमती राजिन्दर कौर जी द्वारा ब्याख्यान देकर कहा गया कि खादी के साथ-साथ माटीकला से जुडे वरिष्ठ कलाकारों को अपनी पारम्परिक कला को जीवन्त रखने के लिए सत्त प्रयास करते हुये अपनी आने वाली पीढी को भी माटीकला का हुनर सिखाना चाहिए ताकि इस कला का संरक्षण हो सके, तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा अधिक से अधिक वित्तपोषण कराकर स्वरोजगार को बढावा देने और स्वदेशी अपनाने पर विचार व्यक्त किये गये तथा प्रतिदिन हो रहे कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को कुछ न कुछ उपहार देकर उनका मनोबल बढाया गया। प्रदर्शनी में सूती खादी सिल्क, पोलिस्टर के वस्त्र, कुर्ता पैजामा, सदरी रेडीमेड सलवार, कुर्ता पेंट शर्ट, माटीकला उत्पाद-पानी की बोतल, कुकर, सुराई, मटका, मूर्तियां, मऊरानीपुर तौलिया, दरी, कारपेट, पर्दे उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों से पधारे उद्यमियों द्वारा सीतापुर की दरी, चादर प्रतापगढ के आंवला, मुरब्बा, आचार, चटपटे, जूस चूरन, आयुर्वेदिक जडी-बूटी, भदोही की दरी, चादर, तौलिया प्रतापगढ़ एवं गाजियाबाद तथा अमरोहा के रेडीमेड गारमंेट वस्त्र, जालौन एवं ललितपुर के रेडीमेड गारमेन्ट वस्त्र, पापड, मसाला, माटीकला उत्पाद, वाशिंग पाउडर एवं खादी के स्टाॅल तथा बागपत के दरी चादर, जडी-बूटी, लेदर बैग, जूत-चप्पल, कानपुर के आयुर्बेदिक औषधी, कन्नौज की अगरबत्ती, चन्दन आदि उत्पाद बिक्री हेतु उपलब्ध रहे हैं। प्रदर्शनी में आये हुए आगन्तुकों द्वारा शासन द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम को जमकर सराहा गया, एवं खरीददारी की गयी। कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त स्टाप एवं राम औतार यादव, से0नि0 प्रबधंक (ग्रामोद्योग) आदि लोग उपस्थित रहे हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



