हजारों की संख्या में अभिभावको की उपस्थित




ब्यूरो बांदा
बांदा- शहर स्थित अंतरराष्ट्रीय अमिटी स्कूल और बच्चपन प्ले स्कूल का वार्षिक उत्सव आनंदम सिटी बांदा में भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्णा देवी पटेल, सांसद, चित्रकूट धाम मंडल उपस्थित रहीं।
विशिष्ट अतिथियों में युवराज सिंह, पूर्व विधायक, हमीरपुर; मालती बसु,चेयरमैन बांदा; पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल,पुष्पक तहसीलदार, महोबा;और धनंजय कुमार, नायब तहसीलदार शामिल रहे। इसके अतिरिक्त,रोहित गोयल,मोती लालवानी, आशीष यादव,निदेशक,ग्लोबस आनंदम सिटी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में अन्य विद्यालयों के प्रबंधक भी उपस्थित रहे। डॉ. मनीष गुप्ता,अंकित कुशवाहा,श्याम निगम,सौरभ यादव,पवनेश यादव,आलोक त्रिपाठी,चंद्र मौली भारद्वाज, रामेंद्र शर्मा,शेख शादी जमा,सुनील सक्सेना, नरेंद्र सिंह,राजेश दुबे,मनु बंसल,अल्बर्ट रस्किन,ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई एवं समस्त विद्यालय के शिक्षक/शिक्षाकाओं समेत विद्यालय का स्टाफ एवं बच्चों के परिजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम का लुफ्त उठाते हुए सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नृत्य,गायन,और नाटक जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि कृष्णा देवी पटेल ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को छात्रों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान के लिए सराहा।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रबंधक विप्रांश यादव ने सभी अतिथियों,अभिभावकों,और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।
यह कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने वाला एक सफल आयोजन रहा।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



