रामनगर बाराबंकी चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास लहड़रा मोड़ पर झाड़ियों में एक अज्ञात 18 वर्षीय युवती का शव झाड़ियों में पाया गया।तेज बदबू आने पर एक भैंस चरवाहे ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर मौके पर क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत व थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे दल बल के साथ पहुंच गये।प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है जिस में कीड़े पड़ चुके हैं।युवती ने नीली जींस सफेद-गुलाबी फ्रॉक और हरा दुपट्टा पहना था।पहचान के लिए आस पास के थानों को सूचना भेजी गई है।प्राप्त शव का पंचनामा कर परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



