By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: सीमा पर तनाव के बीच देश का डिफेंस बजट बढ़ा, जानिए चीन और पाकिस्तान के मुकाबले अभी कहां खड़ा है भारत?
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीमा पर तनाव के बीच देश का डिफेंस बजट बढ़ा, जानिए चीन और पाकिस्तान के मुकाबले अभी कहां खड़ा है भारत?
व्यापार

सीमा पर तनाव के बीच देश का डिफेंस बजट बढ़ा, जानिए चीन और पाकिस्तान के मुकाबले अभी कहां खड़ा है भारत?

चर्चा आज की
Last updated: February 2, 2023 10:29 am
By
चर्चा आज की
8 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली: आम बजट (Budget 2023) का इंतजार इस बार देश के सभी वर्गों को था। भारतीय सेना भी आम बजट का काफी समय से इंतजार कर रही थी। पिछले दिनों चीन और पाकिस्तान की सीमा पर तनातनी के बीच सेना की ओर से डिफेंस बजट (Defence Budget 2023) बढ़ाने की मांग की जा रही थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार डिफेंस बजट में बढ़ोतरी कर दी है। वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित राशि 13 प्रतिशत बढ़ाकर 5.94 लाख करोड़ रुपये कर दी गई है। पिछले साल यह राशि 5.25 लाख करोड़ रुपये थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में आम बजट पेश किया जिसमें सशस्त्र बलों के लिहाज से पूंजीगत व्यय के लिए कुल 1.62 लाख करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं। इनमें नए हथियार, विमान, युद्धपोत और अन्य सैन्य साजोसामान की खरीद शामिल है। वित्त वर्ष 2022-23 में, इस क्षेत्र के लिहाज से पूंजी परिव्यय के लिए बजटीय आवंटन 1.52 लाख करोड़ रुपये था, लेकिन संशोधित अनुमान के अनुसार व्यय 1.50 लाख करोड़ रुपये था। बजट दस्तावेजों के अनुसार, राजस्व व्यय के लिए 4,22,162 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है जिसमें वेतन भुगतान और प्रतिष्ठानों के रख-रखाव पर खर्च शामिल है। इस राशि में रक्षा पेंशन के लिए 1,38,205 करोड़ रुपये, रक्षा सेवाओं के लिए 2,70,120 करोड़ रुपये और रक्षा मंत्रालय (सिविल) के लिए 13,837 करोड़ रुपये शामिल हैं। भारत का डिफेंस बजट भले ही बढ़ गया हो लेकिन इसकी तुलना में पाकिस्तान और चीन का डिफेंस बजट कितना है। भारत के ये दोनों पड़ोसी मुल्क अपने डिफेंस बजट पर कितने रुपये खर्च कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

Contents
  • डिफेंस बजट में लगातार किया गया इजाफा
    • सेना को किया जा रहा मजबूत
      • चीन और पाकिस्तान के मुकाबले कैसा है भारत का डिफेंस बजट

डिफेंस बजट में लगातार किया गया इजाफा

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पूंजी परिव्यय से महत्वपूर्ण अंतर को पाटने और बलों को गोला-बारूद, हथियारों के रख-रखाव, संपत्ति और सैन्य भंडार से लैस करने की उम्मीद है। भारतीय वायु सेना के लिए पूंजी परिव्यय सबसे अधिक 57,137.09 करोड़ रुपये था जिसमें विमान और एयरो इंजन की खरीद के लिए 15,721 करोड़ रुपये और अन्य उपकरणों के लिए 36,223.13 करोड़ रुपये शामिल हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में दिए गए 47,590 करोड़ रुपये के मुकाबले भारतीय नौसेना के लिए पूंजी परिव्यय के रूप में 52,804 करोड़ रुपये की राशि तय की गई है। सेना के लिए पूंजी परिव्यय 37,241 करोड़ रुपये है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन के विशेष केंद्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ लक्ष्मण कुमार बहेरा ने कहा कि विभिन्न वैश्विक विकास के प्रभाव को देखते हुए आवंटन में वृद्धि संतोषजनक रही है। बहेरा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बजट में सशस्त्र बलों के लिए मामूली रूप से बजट बढ़ाया गया है। हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती मौजूदगी के कारण पिछले कुछ वर्षों से भारतीय नौसेना के लिए पूंजी परिव्यय में वृद्धि हुई है। 2023-24 के रक्षा बजट में भी यह एक महत्वपूर्ण पहलू है।’’ सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सुब्रत साहा ने कहा कि बजट का इरादा विनिर्माण को बढ़ावा देना और डिजिटल क्षेत्र में भारत की ताकत को बढ़ाना है।

सेना को किया जा रहा मजबूत

सीमावर्ती बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने पर ध्यान देने के साथ, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के लिए पूंजी परिव्यय को 2022-23 में 3,500 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़ाकर 5,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘रक्षा मंत्रालय सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेष रूप से उत्तरी सीमाओं में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अनुसार , वित्त वर्ष 2023-24 में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का पूंजी बजट 43 प्रतिशत बढ़ाकर 5,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 3,500 करोड़ रुपये था।’’ रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) को 23,264 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट में 45,03,097 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय की परिकल्पना की गई है। इसमें से रक्षा मंत्रालय को कुल 5,93,537.64 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जो भारत सरकार के कुल बजट का 13.18 प्रतिशत है।’’ 1,62,600 करोड़ रुपये के पूंजी आवंटन में पिछले साल के परिव्यय की तुलना में 10,230 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई और यह 6.7 प्रतिशत की वृद्धि है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 2019-20 के बाद से पूंजीगत बजट में 59,200 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है, जो कि 57 प्रतिशत की वृद्धि है। बजट दस्तावेजों के अनुसार, राजस्व व्यय के लिए सशस्त्र बलों को 2,70,120 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है जिसमें वेतन भुगतान और प्रतिष्ठानों के रखरखाव पर खर्च शामिल है। वर्ष 2022-23 में राजस्व व्यय का बजटीय आवंटन 2,33,000 करोड़ रुपये था। 2023-24 के बजट में, रक्षा मंत्रालय (सिविल) के लिए पूंजी परिव्यय 8774 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है। सेना के लिए राजस्व व्यय 1,82,649 करोड़ रुपये, भारतीय वायुसेना के लिए 44,345 करोड़ रुपये और भारतीय नौसेना के लिए 32,284 करोड़ रुपये रखा गया है।

चीन और पाकिस्तान के मुकाबले कैसा है भारत का डिफेंस बजट

भारत का डिफेंस बजट भले ही बढ़ा हो लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि पड़ोसी मुल्क अपने रक्षा बजट पर कितना खर्च कर रहे हैं। पिछले महीनों में भारतीय सैनिकों की पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा पर तनातनी हो चुकी है। ऐसे में भारत के लिए अपनी सीमाओं की सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान की बात करें तो इसने साल 2022-23 के लिए रक्षा बजट 1 लाख 52 हजार करोड़ पाकिस्तानी रुपया (PKR) रखा है। भारत की मुद्रा के हिसाब से देखें तो यह 46 हजार 689 करोड़ रुपये के बराबर है। इसकी अगर भारत के रक्षा बजट से तुलना करें तो यह पाकिस्तान से करीब 13 गुना तक ज्यादा है। अगर भारत में सिर्फ रक्षा सेवाओं और प्रशासनिक खर्चों जिसमें सैलरी और पेंशन शामिल है इसे जोड़ लिया जाए, तो यह पाकिस्तान के रक्षा बजट के मुकाबले करीब नौ गुना है। वहीं अगर चीन की बात करें तो चीन का बजट हर साल मार्च में आता है। चीनी रक्षा मंत्रालय के लिए पिछले साल कम्युनिस्ट पार्टी ने 1.45 ट्रिलियन युआन यानी भारतीय रुपये में 18 लाख 77 हजार करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह भारत के मुकाबले रक्षा पर तीन गुना खर्च है। हालांकि, अगर रक्षा बजट में बढ़ोतरी के आंकड़ों को देखा जाए तो भारत ने इस बार अपने रक्षा बजट को 12.95 फीसदी बढ़ाया है, जबकि चीन ने पिछली बार अपने बजट को सिर्फ 7.1 फीसदी ही बढ़ाया था।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

भारत ने जो किया उस पर 100 साल बाद भी मानवता खुद पर गर्व करेगी: पीएम मोदी
पीएम मोदी को मिले उपहारों की हो रही ऑनलाइन नीलामी, पीएम ने दी जानकारी
एयर इंडिया ने अपने क्रू मेंबर्स के लिए नई गाइडलाइन की जारी
अब देश में ही निकलेगा ढेर सारा सोना, जल्द शुरू होगा इस प्राइवेट खदान में सोने का प्रोडक्शन
अब इस सेक्टर में भी धाक जमाएंगे TATA, अंबानी-अडानी की बढ़ेगी टेंशन
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?