



बांदा-भारतीय संविधान के रचयिता,समाज सुधारक और दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पूरे देश में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई जा रही है।इस अवसर पर शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित डॉ.अम्बेडकर पार्क में बाबासाहेब के अनुयायियों ने एकत्रित होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। अनुयायियों ने बाबासाहेब के आदर्शों समता,स्वतंत्रता,बंधुता और न्याय को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।पार्क में उपस्थित लोगों ने भावुक स्वर में बाबासाहेब के जीवन संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सराहा।बाबासाहेब की शिक्षाओं को जीवंत रखने और समाज में समानता की अलख जगाने का प्रतीक बना।अनुयायियों का कहना था कि डॉ. अंबेडकर का सपना एक ऐसे भारत का था जहां हर व्यक्ति सम्मान और अधिकारो के साथ जी सके।इस मौके पर सुल्तान प्रजापति,सुखलाल बौद्ध,कृष्णा प्रजापति,दलजीत सिंह,जयकरन वर्मा,राम प्रसाद,शुरूराम वर्मा,विजयकरन,सुनील प्रजापति,आरपी चौधरी,ओमप्रकाश वर्मा,राहुल वर्मा,शिवम,रामशरण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
—————————-




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



