चर्चा आज की
सीतापुर रेउसा तंबौर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बंभनावा निवासी मेहंदी हसन की मौत हो गई। गुरुवार की रात करीब 8 बजे खरौहां बंभनावा के बीच सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मेहंदी हसन को एक राहगीर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में भर्ती कराया।




बुजुर्ग की पहचान में काफी समय लगा, जिसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। फोटो वायरल होने के बाद उनकी पहचान सूबेदार के पुत्र मेहंदी हसन के रूप में हुई। परिजनों को जैसे ही सूचना मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और गंभीर हालत में मेहंदी हसन को ट्रामा सेंटर ले गए, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
परिजनों के अनुसार, मेहंदी हसन खरोहा बाजार गए थे। लंबे समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और अंततः उन्हें अस्पताल में गंभीर घायल अवस्था में पाया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश परिजनों द्वारा की जा रही है। मृतक के शव का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



