

लखनऊ
*राजधानी शहर लाटूस रोड, व्यापारियों पर गिरा जर्जर पेड़*
केसरबाग मछली मंडी में कई साल पुराना जर्जर खोखला पेड़ आज अचानक व्यापारियों के दुकानों पर गिरा जिसकी वजह से मौके पर एक युवक की मौत हो गई और कई घायल हो गए। तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्परता दिखाते हुए घायल लोगों को अस्पताल तक पहुंचाई। मौके पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा नगर आयुक्त गौरव पहुंचे । मौके का जायजा लिया और कहां की लखनऊ में जितने भी पुराने जर्जर पेड़ और मकान है उनकी सूची बनाई जाएगी। सवाल नगर निगम पर भी खड़ा हो रहा है कि जर्जर, पुराना, खोखला पेड़ दिखते हुए नगर निगम की नजरे इस पर क्यो नहीं पड़ी ,जिसकी वजह से आज एक बड़ा हादसा हो गया। डीएम विशाख जी अय्यर घटनास्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार उन्होंने नगर निगम को सचेत किया था कि जर्जर पेड़ को काट दे अन्यथा कोई ना कोई अनहोनी सुनिश्चित है और आज वही हुआ, *जो पेड़ कल देता था धूप में लोगों को छाव आज बनी मौत का कारण ।*
नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने उजागर हो रही है। नगर निगम को चाहिए कि पूरे लखनऊ में जितने भी जर्जर खोखले पेड़ हैं उन्हें काटने की कार्रवाई शुरू कर देनी चाहिए अन्यथा आने वाले समय में ऐसे कमजोर पेड़ों की वजह से जाती रहेगी लोगों की जाने




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



