ब्यूरो चित्रकूट




चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवशणप्पा जी०एन० ने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में संतुष्टि समाधान दिवस के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि जो भी जन सुनवाई के दौरान समस्याएं आ रही है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं एवं यह भी कहा कि लाभार्थी को निस्तारण से संतुष्टि भी मिलनी चाहिए।
जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल वर्धन उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



