By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: शूटआउट पर तालियों की गूंज बड़ी बीमारी का कर रही है इशारा, क्या कोर्ट-पुलिस को सुधार पाएगी मोदी सरकार?
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » शूटआउट पर तालियों की गूंज बड़ी बीमारी का कर रही है इशारा, क्या कोर्ट-पुलिस को सुधार पाएगी मोदी सरकार?
विश्व

शूटआउट पर तालियों की गूंज बड़ी बीमारी का कर रही है इशारा, क्या कोर्ट-पुलिस को सुधार पाएगी मोदी सरकार?

चर्चा आज की
Last updated: April 21, 2023 10:11 am
By
चर्चा आज की
8 Min Read
Share
SHARE
नई दिल्‍ली: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्‍टडी में हत्‍या ( Atiq Ahmed Murder) के बाद दो पक्ष सामने आए हैं। एक पक्ष इस बात से खुश है कि ऐसे निर्मम अपराधी के साथ जो कुछ हुआ बिल्‍कुल ठीक है। वहीं, दूसरा पक्ष भी है। इसे लगता है कि जिस तरह से सुरक्षा घेरे में अतीक की कनपटी पर हमलावरों ने गोली मारकर उसे ढेर कर दिया, वह किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए गलत है। पूर्व डिप्‍लोमैट और लेखक पवन के वर्मा ने न्‍यूज वेबसाइट फर्स्‍टपोस्‍ट में इसे लेकर अपनी राय जाहिर की है। उन्‍होंने एक लेख में कहा है कि यह मामला पुलिस, राजनीति और न्‍यायायिक सुधारों की गंभीर जरूरत की ओर इशारा करता है। लेख में उन्‍होंने बताया है कि इस तरह के एनकाउंटरों के क्‍या नुकसान हैं? क्‍यों यह एक बड़ी चिंता को पैदा करता है?
लेख की भूमिका में ही पवन इस बात को साफ करते हैं कि यह कोई पॉलिटिकल कॉलम नहीं है। न ही इसका तुष्टिकरण से लेनादेना है। यह लेख उचित प्रक्रिया के बारे में है जिसका संविधान में जिक्र है। यह एनकाउंटर राज को महिमामंडित करने के घातक परिणामों के बारे में है। यह राजनीति और अपराधियों के बीच खतरनाक गठजोड़ के बारे में है। यह सुस्त न्यायिक प्रक्रिया की निराशाजनक स्थिति के बारे में है। यह पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की अपने राजनीतिक आकाओं के प्रति बढ़ती दासता के बारे में है।

क‍िसने बनाया माफ‍िया को नेता?
पूर्व डिप्‍लोमैट अपने लेख में कहते हैं कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अतीक अहमद एक अपराधी था। उसके खिलाफ 100 से ज्‍यादा मामले दर्ज थे। लेकिन, यह पूछना भी लाजिमी है कि वह इतने लंबे समय तक कानून से कैसे बचा रहा? वे कौन सी ताकतें थीं जिन्होंने उसके आपराधिक कृत्यों का पालन-पोषण, समर्थन और यहां तक कि उसकी रक्षा की? समाजवादी पार्टी (सपा) और अपना दल पार्टी के पास इस सवाल का जवाब देने के लिए बहुत कुछ है। सपा ने उसे 2004 में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था। अपना दल ने माफिया को 2002 में विधायकी का चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था। दोनों पार्टियों ने जानते-बूझते हुए ऐसा किया था। वे माफिया डॉन की साख के बारे में बड़ी अच्‍छी तरह जानते थे। लेकिन, टिकट देने का सिर्फ एक मकसद यह था कि अतीक उनकी पार्टियों के लिए वोट ला सकता था। वह निर्दलीय के रूप में भी लड़ा। लेकिन, तब भी उसे कुछ राजनीतिक दलों का गुप्त समर्थन मिला।

पवन के अनुसार, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि अतीक मुसलमान था। जितने बाहुबली हिंदू हैं या दूसरे धर्म के हैं, उन पर भी जघन्य अपराधों के दर्जनों मामले दर्ज हैं। अपराधी अपराधी होता है और कानून की नजर में उसकी कोई जाति या पंथ नहीं होता है। अतीक ने सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी। उसे लगा था कि गिरफ्तारी के बाद उसकी जान को खतरा था।

लेख में पवन सवाल उठाते हुए कहते हैं कि क्या अपराध और राजनीति के गठजोड़ से फायदा उठाने के लिए सिर्फ सपा और अपना दल ही दोषी हैं? लेखक के मुताबिक, देशभर के राजनीतिक परिदृश्य पर नजर डालें तो पाएंगे कि शायद ही कोई दल अपने नाम के अनुरूप है। संसद के आंकड़ों को लें तो मिलेगा कि पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ आपराधिक मामलों का सामना कर रहे माननीयों की भरमार है। इन पर डकैती से लेकर हत्या तक के केस हैं।

क्‍यों आम लोगों का अच्‍छा लगता है एनकाउंटर?
वह लिखते हैं कि आम नागरिक एनकाउंटर की अक्सर सराहना करते हैं। दरअसल, ये एनकाउंटर अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ का मैसेज देते हुए मालूम पड़ते हैं। इनसे एक मजबूत सरकार की छवि दिखती है जो कम साधनों के बावजूद अंतिम लक्ष्य का पीछा करने के लिए संकल्पित है। इसकी एक वजह है। देश का न्यायशास्त्र इस सिद्धांत पर आधारित है कि एक निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चााहिए। फिर भले नौ अपराधी छूट जाए। इसमें स्वाभाविक रूप से अभियुक्तों को दोषी ठहराने के लिए अदालतों के समक्ष स्थायी सबूत पेश करने की जरूरत पड़ती है। यह प्रक्रिया प्रभाव वाले अपराधियों को बचने का मौका दे देती है। इसमें वकीलों की भूमिका आती है। गवाहों को धमकाना-लुभाना आता है। कानून के भीतर खामियों का फायदा उठाने की चालें आती हैं। दोष साबित होने में सालों साल लग जाते हैं। इस दौरान अपराधी या तो जमानत लेकर बाहर होता है या फिर जेल के अंदर अपनी गतिविधियों को चलाता है। यहां तक कि राज्य विधानसभा या संसद के लिए निर्वाचित भी हो जाता है। यही कारण है कि आम आदमी को लगता है कि एनकाउंटर में हत्‍या अपराध से निपटने का ज्यादा तेज और ज्यादा प्रभावी तरीका है। इसमें ताज्‍जुब भी नहीं होना चाहिए।


ऐसे न्‍याय में क‍िस तरह की समस्‍या?
लेखक कहते हैं कि इस तरह के न्याय में हालांकि एक गंभीर समस्या है। अगर एनकाउंटर किलिंग और फटाटफ न्याय को वैधता मिल जाती है तो राज्य को बेगुनाहों या विरोधियों के खिलाफ बदला लेने से क्या चीज रोकेगी? जो लोग इस तरह की कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं जब कानून की उचित प्रक्रिया का सहारा लिए बिना उनके खिलाफ ऐक्‍शन होगा तो उन्हें पछतावा होगा। कथित रूप से दोषी के खिलाफ ‘बुलडोजर’ जस्टिस इस ज्‍यादती का एक और उदाहरण है। 1970 के दशक में आपातकाल के दौरान शुरुआत में मध्यम वर्ग इसका सबसे बड़ा समर्थक था। लेकिन, जल्द ही यह एहसास हो गया कि जब अपराध और सजा के बीच कानून का राज खत्म हो जाता है तो कोई भी सुरक्षित नहीं है।

पवन कहते हैं कि पुलिस व्यवस्था को एक गंभीर बदलाव की जरूरत है। जिस सहजता से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अपने राजनीतिक आकाओं के दास बन जाते हैं और निष्पक्ष रूप से कानून को बनाए रखने के अपने कर्तव्य से मुक्त हो जाते हैं, उसने खतरनाक रूप धारण कर लिया है। भले ही कोई भी सरकार सत्ता में हो। लंबे समय से प्रतीक्षित पुलिस सुधार को तत्काल लागू करने की आवश्यकता है। उन्‍हें खुशी है कि अतीक की हत्या की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस भी जारी किया है। उम्‍मीद करनी चाहिए कि जांच निष्पक्ष और विश्वसनीय होगी। ऐसा नहीं होने पर नतीजे अशुभ होंगे।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

अल्पसंख्यक मंत्रालय के बजट में 38% की कटौती, स्कॉलरशिप के लिए आवंटन भी घटा
पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड के मौके पर राष्ट्रीय सम्मेलन, कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल
पाकिस्तान की ओर बढ़ रहे हैं 15 हजार तालिबानी लड़ाके, क्या छिड़ेगी जंग? एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव
मिस्र के राष्ट्रपति ने दिया गाजा में 2 दिन के लिए संघर्ष विराम का प्रस्ताव, 4 बंधकों को किया जाएगा रिहा
रूस ने यूक्रेन के डिफेंस प्लांट को बनाया निशाना निप्रो, कीव और जापोरीज्जया में भी ताबड़तोड़ मिसाइल गिराए गए
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?