

ग्राम निवाहो में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा पूरा पण्डाल।
ब्लाक जखौरा के ग्राम निवाहो में स्थित श्री श्री 1008 श्री राम जानकी मन्दिर, हनुमान मन्दिर, शिव मन्दिर, दुर्गा माता मन्दिर,कारसदेव मन्दिर के पास प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम व गाजे बाजे के साथ पण्डाल में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाई गई है सुबह व शाम भगवान श्री गणेश जी की आरती ग्राम निवाहो के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश जी की भक्ति में डूबकर गाजे बाजे के साथ की जा रही है और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गली गली व पूरा गांव गूंजायमान हो उठा भगवान गणेश जी की आरती में श्रद्धालु बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है और भगवान गणेश जी की भक्ति भाव में डूबे हुये है सुबह व शाम भगवान श्री गणेश जी की आरती में श्रद्धालुओं की भाड़ी भीड़ उमड़ रही है पण्डाल में श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बन रही है इस दौरान पण्डाल में भगवान गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष रोजाना भजन कीर्तन का धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है।
ब्लाक जखौरा के ग्राम निवाहो में स्थित श्री श्री 1008 श्री राम जानकी मन्दिर,शिव मन्दिर, दुर्गा माता मन्दिर, हनुमान मन्दिर पर ग्राम वासियों द्वारा बड़े ही धूमधाम व गाजे बाजे के साथ भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के सभी श्रद्धालुओं ने श्री राम जानकी मन्दिर पर पहुंचकर सुन्दरकाण्ड पाठ के इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर धर्मलाभ लिया और अपने जीवन को सफल बनाया सुन्दरकाण्ड के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



