इन दिनों फिल्मों की कहानियों में यूनिवर्स और क्रॉस ओवर का ट्रेंड खूब चल रहा है। इसे और सरल भाषा में समझें तो एक फिल्म की कहानी का दूसरी फिल्म की कहानी से कनेक्शन। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की वेब सीरीज ‘फर्जी’ में, जिसे राज एंड डीके ने बनाया है। वही राज एंड डीके, जिन्होंने इससे पहले ‘द फैमिली मैन’ जैसी सुपरहिट वेब सीरीज बनाई। उनकी खासियत है, उनका ह्यूमर। जो कहानी और किरदारों में जान फूंक देता है। खैर। हम आपको ये बताने वाले हैं कि राज एंड डीके भी उस क्रॉस ओवर और यूनिवर्स वाले चलन में शामिल हो गए हैं, क्योंकि उनकी ‘फर्जी’ में ‘द फैमिली मैन’ के किरदारों की भी झलक देखने को मिलती है। अब ये कयास लगाया जा रहा है कि क्या आगे जाकर ‘फर्जी’ और ‘द फैमिली मैन 3’ की कहानी मिलने वाली है! वैसे भी फैंस ‘फैमिली मैन 3’ का बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं।




1.श्रीकांत तिवारी से मांगी मदद
2. चेल्लम सर ने माइकल को भी दी टिप
3. ‘तिवारी को मेरा हैलो बोलना’
आगे जाकर जुड़ेगी दोनों वेब सीरीज की कहानी!
इन सबसे ये जाहिर है कि राज एंड डीके आगे चलकर ‘फर्जी’ और ‘द फैमिली मैन’ की कहानी जोड़ने वाले हैं। क्या ‘द फैमिली मैन 3’ में सारे किरदारों को एक-साथ देखने का मौका मिलेगा या फिर ‘फर्जी 2’ में। या फिर ‘फर्जी’ में नकली नोटों के केस को अब ‘द फैमिली मैन 3’ में श्रीकांत तिवारी हैंडल करेंगे। ये सब तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा, लेकिन मेकर्स के ये हिंट इसी तरफ इशारा कर रहे हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



