आगरा। हरीपर्वत के वजीरपुरा में रविवार रात जूता कारखाने के गोदाम जलता दीपक छोड़कर जाने से आग लग गई। घटना रात करीब नौ बजे की है।




वजीरपुरा निवासी मनीष का घर में ही जूता कारखाना और गोदाम है। मनीष शाम को पूजा के बाद जलता हुआ दीपक गोदाम में रख कर गए थे। इससे वहां रखी कतरन ने आग पकड़ ली। मौके पर पहुंची दो दमकल ने आग को पौन घंटे में काबू कर लिया।
वहीं, रात 10 बजे न्यू आगरा के नगला पदी में आतिशबाजी की चिंगारी से भूसे की टाल में आग लग गई। इसे दमकल ने समय रहते काबू कर लिया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



