मदरसतुल मदीना का पहला दीक्षांत समारोह/तकसीम इस्नाद इज्तेमा संपन्न हुआ।
19 नाजरा व 02 हुफ्फाज को सनद का वितरण
बांदा – कल देर शाम शहर के रॉयल मैरिज हाल के सामने मदरसतुल मदीना का पहला दीक्षांत समारोह/तकसीम इस्नाद इज्तेमा संपन्न हुआ,जिसमें 19 नाजरा व 02 हुफ्फाज को सनद वितरित की गई इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात मौलाना हजरत सैयद ख़ुस्तर रब्बानी थे।
इस अवसर पर दावत इस्लामी इण्डिया के मुबल्लिग मो o वसीक ने इल्म और कुरान के बारे में अच्छी जानकारी दी।इनके अलावा मेराज अहमद ने भी बयान किया और मो o उवेश अत्तरी उन्नाव,शाहनवाज कालपी,महमूद बहराइच ने बेहतरीन नात पाक पढ़ीं।
बयान के दौरान दीनी सवाल भी किए गए जिसने अंसार अहमद एडवोकेट ने तीनों सवालों के जवाब दिए जिनको इनाम भी दिया गया।
इस मौके पर हाजी मुईन अहमद,मुख्य हज ट्रेनर अल्हाज गुलाम मुस्तफा,हाजी जाहिद अली,आजम एडवोकेट ,इजहार पुइयन,उमर अली,रहबर रब्बानी ,इकराम व तमाम शहर के आम व खास लोगों ने शिरकत की।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



