ब्यूरो उन्नाव




उन्नाव दिनांक 28.11.2024 को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच लखनऊ एवं अयोध्या के मध्य खेला गया। जिसमें अयोध्या ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए अयोध्या ने 6.5 ओवर में 19 रन पर ऑल आउट हो गई। लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राहुल विश्वकर्मा ने 07 विकेट झटके व पंकज यादव ने 02 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 2.5 ओवर मे 09 विकेट से जीत हासिल कर ली। लखनऊ के राहुल विश्वकर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।*
आज प्रतियोगिता का दूसरा
सेमीफाइनल मैच लखीमपुर खीरी एवं उन्नाव के मध्य खेला गया। जिसमें लखीमपुर खीरी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए लखीमपुर खीरी ने 20 ओवर में 07 विकेट खोकर 146 रन बनाए। जिसमें सार्वाधिक 37 रन विनोद यादव ने बनाए। उन्नाव की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमित पवार ने 02 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्नाव ने 17.2 ओवर मे 07 विकेट से जीत हासिल कर ली। जिसमें गजेन्द्र ने 66 रन एवं प्रशान्त यादव ने 37 रनों की पारी खेली। उन्नाव के गजेन्द्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दिनांक 29.11.2024 को प्रतियोगिता का फाइनल मैच उन्नाव व लखनऊ के मध्य सुबह 10.00 बजे से खेला जायेगा।*

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



