दीपक शर्मा की रिपोर्ट उमरिया/मानपुर=मामला जिले की एक मात्र बहुचर्चित नगर परिषद मानपुर के वार्ड नंबर 7 का है जहां नाली निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा बेबा मुन्नी बाई के घर के नींव की मिट्टी को गहराई से खोद देने से मकान की दीवारों पर कई जगह से दरार आ जाने से लगभग गिरने की कगार पर दिख रहा है ऐसे में बेवा मुन्नी बाई व उसके परिवार के ऊपर गहरा संकट आ गया है बता दे की बेवा मुन्नी बाई इसी कच्चे मकान में सिलाई का काम कर अपना जीवन यापन कर रही थी लेकिन नप प्रशासन और ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण अचानक गहरा संकट आ गया है देखा जाए तो नप प्रशासन द्वारा विकास के नाम पर किया जा रहा नाली निर्माण के लिए खुदाई गई नाली के कारण किसी गरीब हरिजन बेवा महिला के मकान के जमीदोज हो जाने के कारण सर से छत ही नहीं रहेगी बेवा मुन्नी बाई चौधरी ने नप प्रशासन से नुकसानी के मुवावाजे की मांग की है अब देखना होगा की क्या नप प्रशासन और संबंधित ठेकेदार बेवा मुन्नी बाई को उनके नुकसान का उचित मुवावजा देंगे या फिर पीएम आवास दिलाने का वादा कर गरीब असहाय का मकान जमीदोज हो जाने देंगे





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



