दिल्ली विधानसभा के इतिहास में आज एक स्मरणीय एवं स्वर्णिम क्षण साक्षी बना, जब माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कर-कमलों द्वारा भारतीय राजनीति के सर्वस्वीकृत एवं सर्वमान्य नेता, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी तथा विद्या, तप और शुचिता के प्रतीक ‘भारत रत्न’ महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्रों का सदन में अनावरण किया गया।
महापुरुषों के संस्कार, उनके विचार और भारत माता के प्रति उनकी अटूट भक्ति जब वर्तमान से जुड़ती है, तब इतिहास केवल स्मरण नहीं रहता- वह राष्ट्र के पथ को दिशा देने वाला मार्गदर्शक बन जाता है।
यह गरिमामय आयोजन विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में तथा माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व वरिष्ठ पत्रकार, पद्म भूषण श्री राम बहादुर राय के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सहित विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



