आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपी युवक ने खुद को उसके भाई का दोस्त बताया और एक दिन घर में उसके साथ अश्लील हरकत कर डाली. युवती ने बताया कि उसकी शादी तय हो गई है और शादी के कार्ड छप गए हैं लेकिन इस बीच आरोपी युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो उसके होने वाले पति के पास भेज दिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




घटना फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र की है. यहां की रहने वाली युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाए हैं कि डेढ़ साल पहले उसकी जान पहचान भाई के दोस्त मोनू निवासी तुरकिया से हुई थी. मोनू एक दिन उसके घर आया और भाई के न होने पर वह छेड़खानी करने लगा और उसके अश्लील फोटोज और वीडियो बना लिए. इसके बाद ब्लैकमेल करके आए दिन परेशान करने लगा. इस बीच उसकी शादी तय हो गई. घरवाले शादी की तैयारियों में जुटे हैं और शादी के कार्ड छप गए हैं. शादी की बात सुनकर आरोपी मोनू ने उसके साथ भाग जाने का दबाव बनाया लेकिन उसने आरोपी की बात नहीं मानी. इस पर आरोपी ने उसके होने वाले पति के पास फोटो और वीडियो भेज दिए हैं. रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



