हमीरपुर ब्यूरो :–
कुरारा के रामकृष्ण परास्नातक महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक पीयूष श्रीवास्तव व उप प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव द्वारा छात्र छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक ने कहा कि टेबलेट के माध्यम से छात्र आनलाइन पढ़ाई कर सकते है। तथा शिक्षा संबंधी जानकारी मिलती रहेगी। उप प्राचार्य ने कहा कि सरकार द्वारा छात्र छात्राओं को टैबलेट देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अवसर दे रही है। इसका उपयोग शिक्षा के लिए करना है। टेबलेट पाकर छात्र खुश दिखाई दिए। इस अवसर पर 34 छात्र छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। कार्यकम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



