By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: बीमार कर रही है सबसे गर्म फरवरी, अभी से चलने लगी लू, IMD का अलर्ट बता‍ रहा यह तो बस शुरुआत है
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » बीमार कर रही है सबसे गर्म फरवरी, अभी से चलने लगी लू, IMD का अलर्ट बता‍ रहा यह तो बस शुरुआत है
विश्व

बीमार कर रही है सबसे गर्म फरवरी, अभी से चलने लगी लू, IMD का अलर्ट बता‍ रहा यह तो बस शुरुआत है

चर्चा आज की
Last updated: February 21, 2023 11:02 am
By
चर्चा आज की
5 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों को गर्मी से जल्द राहत नहीं मिलने वाली। फरवरी के महीने में तापमान का चढ़ाव बताता है कि गर्मी जल्दी आ गई है। दिल्‍ली में फरवरी की गर्मी ने 17 सालों का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में सामान्य से ज़्यादा तापमान दर्ज हो रहा है। इस साल फरवरी में ही लू के अलर्ट जारी हो रहे हैं जबकि पिछले साल मार्च में लू का अलर्ट आया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का अनुमान जरूर जताया है। वहीं, कच्छ और कोंकण एरिया से लू की चेतावनी वापस ले ली गई है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के बाकी हिस्सों की स्थितियों में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। बदलते मौसम की वजह से सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। कोविड झेल चुकी इम्‍यूनिटी अब इन्फ्लूएंजा से नहीं लड़ पा रही। डॉक्‍टर्स ने ऐंटीबायोटिक्‍स के बेजा इस्तेमाल को लेकर अलर्ट किया है।

आज के मौसम का अपडेट जानिए
IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का मौसम पर असर दिख रहा है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर खासा असर पड़ा है। गुजरात, राजस्थान, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक के कई हिस्‍सों में तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में अगले तीन दिन बारिश के आसार जताए हैं। अरुणाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी जगह ज्‍यादातर सूखा ही रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की गैरमौजूदगी, मैदान इलाकों में शुष्‍क मौसम के चलते उत्‍तर-पश्चिम भारत में सामान्‍य से ज्‍यादा तापमान दर्ज हो रहा है। IMD ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत, गुजरात, कोंकण और गोवा में आगे भी तापमान सामान्‍य से 5-7 डिग्री सेल्सियस ज्‍यादा दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग ने पहले ही बजाया अलार्म
पिछले साल IMD ने मार्च के महीने में लू आ अलर्ट जारी किया था। उसके बाद भयानक गर्मी पड़ी। कई राज्‍यों में अधिकतम तापमान ने पिछले सारे रेकॉर्ड्स ध्‍वस्‍त कर दिए। इस साल मौसम विभाग ने फरवरी में ही कई जगह लू के अलर्ट जारी किए हैं। रविवार को पश्चिमी भारत के हिस्‍सों में पहली बार लू चली। अभी देश के अधिकतर हिस्‍सों में जो तापमान दर्ज हो रहा है, वह अमूमन मिड-मार्च में देखने को मिलता है। वसंत का मौसम तो गायब ही हो चला है। इस साल अल नीनो के आने का भी अंदेशा है। उससे गर्मी और बढ़ेगी ही।
क्‍यों बढ़ता तापमान है चिंता की बात
IMD ने सोमवार को अलर्ट किया कि हाई टेम्‍प्रेचर के चलते पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में फसलों पर असर पड़ सकता है। कृषि विज्ञानियों ने पहले ही गेहूं की फसल प्रभावित होने की आशंका जताई है। केंद्र सरकार ने गेहूं की फसल पर तापमान बढ़ने के कारण उत्पन्न स्थिति की निगरानी के लिए समिति बनाई है। गेहूं के अलावा अन्‍य खड़ी फसलों और बागवानी पर भी गर्मी की मार पड़ सकती है। पिछले साल गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ी डिमांड के बाद कोयले की कमी भी झेलनी पड़ी थी।

दिन और रात के तापमान में अंतर से खतरा
दिल्‍ली-एनसीआर में दिन के वक्‍त तापमान 30 डिग्री से पार चला जाता है। रात के वक्‍त यह गिरकर 15-16 डिग्री पर आ जाता है। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर से तबीयत खराब होने का रिस्‍क बढ़ा है। प्राइवेट हो या पब्लिक, डॉक्‍टर्स के पास ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं जिनके गले में खराश है, सर्दी-जुकाम है या फिर बुखार आ रहा है। रेस्पिरेटरी ट्रैक्‍ट इन्‍फेक्‍शन, डायरिया और गैस्ट्रोएंटराइटिस के मामले बढ़े हैं। हेल्‍थ एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, दिन के वक्‍त गर्मी से बैक्‍टीरिया को तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है।

स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है?
डॉक्टर दीपक बैद के मुताबिक, हीट वेव में आम तौर पर शरीर में पानी की कमी, थकावट होना, कमजोरी आना, चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन और पसीना आना आदि शामिल हैं। हीट वेव की वजह से मानसिक तनाव भी हो सकता है। लू लगने के लक्षणों में गर्मी से शरीर में अकड़न, सूजन, बेहोशी और बुखार भी आ सकता है। यदि शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक होता है, तो दौरे पड़ सकते हैं या इंसान कोमा में भी जा सकता है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

चाहे हमेशा के लिए अयोग्य ठहरा दें या जेल में डाल दें, लोकतंत्र के लिए लड़ता रहूंगा: राहुल गांधी
दिवाली की सफाई में निकले कबाड़ से केंद्र सरकार ने कमाए 254 करोड़
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- गांजा पीने या रखने के आरोपी जेल से रिहा किए जाएंगे
बच्चे ने ए फोर अडानी बोल दिया, फिर तो जो हुआ कार्टून देख लीजिए
15 साल बाद MCD से भाजपा आउट:BJP को 104, AAP को 134 सीटें; केजरीवाल बोले- मोदी के आशीर्वाद से विकास करेंगे
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?