हमीरपुर ब्यूरो :–
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर जिला अधिकारी को सम्बोधित करते हुए एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा जिसमें किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है।जिसे तहसील के अधिवक्ताओं का पूरा समर्थन मिला और वकील स्वयं प्रदर्शन में शामिल हो गए।
गैर राजनीतिक संगठन भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष शिवपूजन निषाद के नेतृत्व में लगभग एक सैकड़ा किसानों ने उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में आगामी नौ दिसम्बर को होने वाली किसान पंचायत को तहसील परिसर में जगह उपलब्ध कराने के साथ ही किसानों को खाद, बीज उपलब्ध कराने, नहरों में टेल और माईनरों तक पानी पहुंचाने कम से कम बीस घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सहित तहसील में खसरा और खतौनी शुल्क का ब्योरा विण्डो पर चस्पा करने और मौदहा सब्जी मंडी में किसानों से की जाने वाली अवैध वसूली रोकने की मांग की है किसानों की इस मांगों का अधिवक्ताओं ने भी खुलकर समर्थन करते हुए किसानों का साथ दिया, इस दौरान विनय तिवारी, रामपाल कुशवाहा,रज्जू कुशवाहा, देशराज सिंह,कृष्ण गोपाल, शिवनारायण सहित अन्य किसान और अधिवक्ता मौजूद रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



