सूचना मिलने पर सीओ सदर ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
ललितपुर। शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार में शुमार नझाई बाजार में खरीददारी करने के लिए आये दुकानदार का रुपयों से भरा बैग अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी। बताया गया है कि मोहल्ला नदीपुरा निवासी इकराम फेरी कर सामान बेचता है। बताया जा रहा है कि वह किराने की दुकान का सामान का रुपया देने के लिए नझाई बाजार गया हुआ था। जहां उसने कई दुकानों पर जाकर सामान की खरीददारी की। इसके बाद वह अनिल जैन नमकीन वालों की दुकान के पास से खरीददारी कर रहा था। तभी उसकी पावर एक्सल गाडी पर रखे रुपयों से भरे थैले को अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। पीडि़त के अनुसार बैग में 1.76 लाख रुपया रखा हुआ था। जो कि वह व्यापारियों की उधारी चुकान के लिए देने आया था। सीओ ने मौका मुआयना करने के बाद आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा को खगाल जिसमें एक युवक पीडि़त व्यक्ति का बैग चुराते नजर आ रहा है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि मौके की जांच की गई है शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



