प्राइवेट प्लान्ट से ऑक्सीजन मंगवा कर जिला अस्पताल कर रहा खानापूर्ति जिला अस्पताल का अपना प्लांट होते हुए भी बाहर से मांगनी पड़ती है ऑक्सीजन




रिपोर्टर चर्चा आज की
रायबरेली में उत्तर प्रदेश सरकार के लाख दावों और वादों की,रायबरेली जिला अस्पताल में हवा हवाई साबित हो रही है।स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के दौरे के बाद भी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लाचर और जर्जर बनी हुई है।यहां महीनों से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को लेकर आने वाले मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।करीब 6 माह से यहां का ऑक्सीजन प्लांट खराब पड़ा हुआ है। जिस पर सीएमएस का हर बार यही जवाब होता है।कि कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम है जल्द ही इसको सही करवाया जाएगा।जिला अस्पताल का अपना खुद का ऑक्सीजन प्लांट होते हुए भी बाहर से ऑक्सीजन मंगवानी पड़ रही है।वीडियो में आप साफ देख सकते हैं।ऑक्सीजन सिलेंडर प्राइवेट वाहनों से,जिला अस्पताल की खानापूर्ति के लिए मंगवाया जा रहा है। जिसको,जिस स्टेचर को मरीज को लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।इस स्टेचर से यहां जिला अस्पताल में गैस सिलेंडर हो जा ढोए जा रहे हैं। यह लापरवाही काफी दिनों से चल रही है।स्वास्थ्य मंत्री लगातार जिला अस्पताल का दौरा भी करते हैं लेकिन अस्पताल की व्यवस्थाएं जैसी की तैसी बनी रहती हैं।इस ऑक्सीजन प्लांट के बंद होने पर जिला प्रशासन भी संज्ञान नहीं ले रहा है। बढ़बोले सीएमएस का यही बयान हर बार आता है।की कोई सामान नहीं मिल पा रहा है इसकी वजह से ऑक्सीजन प्लांट शुरू नहीं हो पा रहा है। कि इसको करोड़ों रुपए की लागत से यहां पर मरीजों की सुविधाओं के लिए स्थापित किया गया था।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



