ब्यूरो चीफ महोबा
पुलिस अधीक्षक महोबा पलाश बंसल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर, दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अवैध जुआ,सट्टा तथा उसमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर नरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर 03 टीमों का गठन किया गया था, गठित टीमों द्वारा 03 स्थान क्रमशः 1.मु0 सुभाषनगर थाना कोतवाली नगर महोबा से 10 नफर अभियुक्त 2.ग्राम शाहपहाड़ी थाना कोतवाली नगर महोबा से 04 नफर अभियुक्त 3.मु0 भटीपुरा से 04 नफर अभियुक्तगणों को सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तो से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर जिनके विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर क्रमशः मु0अ0सं0 567/24, 569/24 व 570/24 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



