ब्यूरो चीफ महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद महोबा में अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक घटनाओं को कारित करने वाले वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में आज दिनांक- 28.11.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक, वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर, दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली महोबा प्रभारी निरीक्षक, अर्जुन सिंह द्वारा गठित की गई निरीक्षक सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना कोतवाली नगर महोबा में पंजीकृत मु0अ0सं0 615/24 धारा 69/115(2)/89/352 बीएनएस व 3(1)द,ध 3(2)5 क ,3(2)5 SC/ST ACT से सम्बन्धित एक नफऱ वांछित अभियुक्त शिवम उर्फ प्रशान्त परासर पुत्र राजकिशोर उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम बरी थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा हाल पता मुहल्ला राजमंदिर छैलबिहारी कस्बा व थाना चरखारी जनपद महोबा को थानाक्षेत्र के बिलवई चुंगी के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया है, नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।




गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
शिवम उर्फ प्रशान्त परासर पुत्र राजकिशोर उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम बरी थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा हाल पता मुहल्ला राजमंदिर छैलबिहारी कस्बा व थाना चरखारी जनपद महोबा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. निरीक्षक सत्यपाल सिंह थाना कोतवाली नगर महोबा
2. हे0का0 बृजेश कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



