नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी देखी जा रही है। बीते दिनों क्रूड ऑयल के दाम गिरे थे। आज क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल आया है। इस दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल और ब्रेंट क्रूड ऑयल दोनों बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 74.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 78.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। हालांकि घरेलू बाजार में पिछले कई महीने से पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol-Diesel Price) एक ही स्तर पर बना हुआ है।




दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज गुरुवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में गुरुवार को पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
अन्य शहरों में कीमतें
नोएडा में गुरुवार को पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपये और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
यहां एसएमएस कर जान सकते हैं भाव
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



