चित्रकूट, धर्मनगरी चित्रकूट में नकली गुटको का जाल फैलता जा रहा है, जिससे लोगों की सेहत खतरे में पड़ रही है। राजश्री, कमलापसंद जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के नाम पर नकली और हानिकारक गुटखे खुलेआम बेचे जा रहे हैं।
जिम्मेदार विभागों की नाकामी के कारण नकली गुटखे का व्यापार फलफूल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की मिलीभगत के कारण यह धंधा इतने बड़े स्तर पर चल रहा है। बांदा से हो रही सप्लाई के कारण नकली गुटखे का व्यापार और भी बढ़ रहा है।
स्थानीय जनता इस समस्या से बेहद परेशान है। नकली गुटखे के सेवन से कई लोगों की सेहत बिगड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
नकली गुटखा बेचना और उसके सेवन को बढ़ावा देना कानूनी रूप से अपराध है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के तहत ऐसे मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान है। लेकिन चित्रकूट में इस कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस मुद्दे पर ध्यान देता है और नकली गुटखे के इस कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करता है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



