By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: अभी से ठीक नहीं दिख रहे हैं आसार, क्या इकॉनमी को झुलसाएगा इस बार का मॉनसून?
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » अभी से ठीक नहीं दिख रहे हैं आसार, क्या इकॉनमी को झुलसाएगा इस बार का मॉनसून?
व्यापार

अभी से ठीक नहीं दिख रहे हैं आसार, क्या इकॉनमी को झुलसाएगा इस बार का मॉनसून?

चर्चा आज की
Last updated: April 17, 2023 11:19 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE
नई दिल्ली: पहले कोविड। फिर ग्लोबल बैंकिंग संकट (Banking Crisis)। और अब अल-नीनो (El-Nino)। सवाल उठ रहे हैं कि क्या देश की इकॉनमी के लिए चुनौतियां बढ़ने वाली हैं? अल-नीनो एक मौसमी घटना है, जिसमें प्रशांत महासागर के गर्म होने से मॉनसून में बाधा आती है। बताया जा रहा है कि इससे भारत में सूखा पड़ सकता है और अर्थव्यवस्था को खतरा हो सकता है। मौसम का अनुमान लगाने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि इस बार भारत में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। हालांकि सरकारी क्षेत्र के भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि इस बार अल नीनो की संभावना 70 फीसदी है। अमेरिकी एजेंसियों का कहना है कि अल-नीनो इस बार जून में ही आ रहा है, जब यहां मॉनसून चरम पर होता है। इस बार संभावना भी काफी ज्यादा है। अमेरिकी एजेंसियों ने एक महीने पहले अल नीनो की संभावना 61 फीसदी बताई थी, अब इसे 74 फीसदी कर दिया है।

आधी आबादी खेती पर निर्भर

भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है और सबसे ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रही है। सिंचाई सुविधाओं की कमी के कारण खेती-किसानी से जुड़े लोग मॉनसून सीजन की बारिश पर निर्भर रहते हैं। इसके अलावा बिजली पैदा करने, फैक्ट्रियों में प्रॉडक्शन और पीने के लिए जिन जलाशयों से पानी मुहैया कराया जाता है, उनमें 91 फीसदी इसी मॉनसूनी बारिश पर निर्भर हैं। देश की जीडीपी में खेती का हिस्सा 20 फीसदी है। करीब-करीब आधी आबादी रोजी-रोटी के लिए खेती पर निर्भर है।

13 बार पड़ चुका है सूख

देश में 1950 के बाद 13 बार सूखा पड़ चुका है, जिसमें से 10 अल-नीनो के दौरान ही हुए, लेकिन जरूरी नहीं है कि अल-नीनो के कारण सूखे की नौबत आ ही जाए। 1997 में भारत ने अब तक के सबसे तगड़े अल-नीनो का सामना किया, लेकिन तब मॉनसून सामान्य था। 2001 से 2020 के बीच भारत में सात बार अल-नीनो की स्थिति बनी। इनमें चार की ही वजह से सूखा पड़ा। हालांकि इससे खरीफ के उत्पादन में 16 फीसदी तक की गिरावट आई, जिससे महंगाई बढ़ी। देश की सालाना खाद्य सप्लाई का आधा हिस्सा खरीफ की फसलें पूरा करती हैं। हालांकि, अब सूखा पहले जैसी आपदा नहीं रहा। कृषि उत्पादकता में लगातार उछाल के कारण यह स्थिति आई है। देश का खाद्य उत्पादन फिलहाल करीब 32 करोड़ टन तक है। 2009 में देश में तीन दशकों में सबसे खराब सूखा पड़ा था। तब भी देश 2007 की तुलना में एक लाख टन अधिक खाद्यान्न का उत्पादन करने में कामयाब रहा। खास बात ये है कि 2007 में मॉनसून सामान्य था। देश एक और मौसमी घटना पर भरोसा कर रहा है। यह इंडियन ओशन डिपोल (IOD) है, जो बारिश को बढ़ावा देता है और अल-नीनो को विफल करता है। फिलहाल यह पॉजिटिव है।


अगर सूखा पड़ा तो क्या होगा

अगर सूखा पड़ा तो यह किसानों की आय कम करेगा, जिससे बाजार में टीवी, फ्रिज, ट्रैक्टर, पैसिंजर गाड़ी जैसी चीजों की डिमांड कम होगी। बेरोजगारी बढ़ेगी। महंगाई को हवा मिलेगी। यह कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाएगा। रिजर्व बैंक का मानना है कि अगर भारत अल-नीनो से बच जाता है तो मौजूदा वित्त वर्ष में महंगाई 5.0-5.6 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है। यानी अल-नीनो से सूखे का सामना होने पर महंगाई 6 फीसदी से ऊपर जा सकती है। 6 पर्सेंट से ज्यादा महंगाई रिजर्व बैंक के कम्फर्ट जोन के बाहर की चीज है। इस पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक को ब्याज दरों में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। इससे लोन महंगे हो जाएंगे।

मॉनसून सामान्य रहेगा!

मौसम विभाग ने भरोसा दिलाया है कि मॉनसून सामान्य रहेगा। वह पिछले 50 बरसों के डेटा के आधार पर अनुमान लगाता है। अगर इतने बरसों का जो औसत है, उसके 96 से 104 फीसदी तक बारिश हुई तो यह सामान्य मॉनसून माना जाएगा। विभाग का कहना है कि इस बार 96 फीसदी का चांस है। निवेश मामलों के जानकार अश्विन पाटिल का कहना है कि मौसम विभाग का अनुमान 96 फीसदी रखना खुद में सतर्क रुख है। साफ है कि एक फीसदी की भी कमी आई तो मॉनसून सामान्य से कम हो जाएगा। पिछले चार साल सामान्य मॉनसून के गुजरे। मौसम के जानकार मानते हैं कि एक बार फिर सामान्य वर्ष मिलना मुश्किल है। रपटें आई हैं कि भारत सरकार ने चेतावनियों के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। कृषि मंत्रालय और मौसम विभाग के बीच मासिक बैठ चल रही है, ताकि हर इलाके के हिसाब से खास प्लान तैयार किया जा सके। बारिश का सीन क्या है, देश के 700 जिलों को ये बताने के लिए मौसम विभाग पूर्वानुमान और सलाहकार सेवाएं देगा।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

सुपरटेक पर बड़ा एक्शन, ग्रुप के चेयरमैन को 2 घंटे तक हिरासत में रखा, जानिए क्यों हुआ एक्शन
Indian Rupee vs Dollar: आज इतने पैसे चढ़ी भारतीय करेंसी, RBI MPC के फैसले से पहले मजबूत हुआ रुपया
इस शुगर कंपनी के स्टॉक ने निवेशकों को दिया 250 फीसदी का रिटर्न, आगे भी दिख रहे तेजी के संकेत
फ्लाइट्स में बदसलूकी पर नहीं लग रही रोक, अब GO First की एयर होस्टेस के साथ विदेशी यात्रियों ने की छेड़छाड़
प्रॉफिट में आई टाटा ग्रुप की यह कंपनी, 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंचा शेयर, 29% तक जा सकता है ऊपर
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?