

रामकृष्ण मिशन की 116वीं वार्षिक आम बैठक रविवार 14 दिसम्बर, 2025 को अपराह्न 3.30 बजे बेलूर मठ में संपन्न।




रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन के वित्तीय वर्ष 2024-25 में संस्था के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी महासचिव स्वामी सुवीरानन्दजी महाराज द्वारा।

आपको सादर अवगत कराना है कि भारत की 127 वर्ष पूर्ण कर चुकी जानी मानी लोक परोपकारी धमार्थ अन्तर्राष्ट्रीय संस्था जिसकी स्थापना आधुनिक युग के महान सन्त परम आदरणीय स्वामी विववेकानन्द जी ने अपने गुरू भगवान श्री रामकृष्ण परमहंस के मूल मंत्र ‘‘जीव सेवा ही शिव सेवा’’ को मूर्त रूप देने हेतु स्थापना की थी।

जिसमें रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन के महासचिव स्वामी सुवीरानन्दजी महाराज द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में संस्था के कार्यों रामकृष्ण मिशन की संचालन समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। रिपोर्ट का संक्षिप्त विवरण निलिखित है :
1. पुरस्कार और सम्मान –
(क) रामकृष्ण मिशन के डीम्ड विश्वविद्यालय आरकेएमवेरी को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मन्त्रालय द्वारा प्रारम्भ किये गये, प्रमुख कार्यक्रम ’प्राकृतिक कृषि पर राष्ट्रीय मिशन के अन्तर्गत ’प्राकृतिक कृषि केन्द्र’ स्थापित किये जाने पर चार अन्य संस्थानों के साथ चयनित किया गया तथा राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया ।
(ख) राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी)) द्वारा कॉलेज ऑफ एजुकेशन कोयम्बटूर एवं शिक्षा मन्दिर बेलूह मठ को ए ग्रेड से सम्मानित किया ।
(ग) राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेममर्क (एनआईआरएफ) शिक्षा मन्त्रालय भारत सरकार ने भारत रैंकिंग की घोषणा की, जिसमें रामकृष्ण मिशन द्वारा संचालित कॉलेजों ने उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किये। रैंकिंग में विवेकानन्द सेटेनरी कॉलेज को तीसरा, विद्यामन्दिर आवासीय कॉलेज, बेलूड़ मठ को सतरहयाँ, नरेन्द्रपुर आवासीय कॉलेज, कोलकत्ता को चौबीसों एवं कला एवं विज्ञान कॉलेज, कोयम्बटूर को ८२याँ स्थान प्राप्त हुआ।
(घ) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा रामकृष्ण मिशन, मोराबादी, राँची केन्द्र की दिव्यायन कृषि केन्द्र ईकाई को चावल की दो स्थानीय सुंगधित किस्मों को विकसित करने के लिए प्रमाणित एवं सम्मानित किया गया।
(ङ) वर्ल्ड स्पोर्टस योग फेडरेशन, कॉब्लून, हॉगकॉग ने कोयम्बटूर स्थित मारूति कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन को योग वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र एवम् इंस्टीट्यूशन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया।
(च) विवेकनगर, अगरतला विद्यालय को त्रिपुरा सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार प्रदान किया गया।
(छ) कोनिकोड विद्यालय को जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक सोसायटी, कोजिकोड (केरल) द्वारा सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार प्रदान किया गया।
(ज) विद्यामन्दिर आवासीय महाविद्यालय, बेलूड मठ को औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर), गिज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान संगठन सम्मान प्रदान किया गया।
(झ) पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल द्वारा श्रीरामकृष्ण देव के जन्म दिवस के सुअवसर पर बेलूड मठ स्थित श्रीरामकृष्ण के सार्वभौमिक मन्दिर को चित्रित करता हुआ सचित्र पोस्टकार्ड जारी किया गया। स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस की स्मृति को चिन्हित करने स्वामीजी के पैतृक आगाम को दर्शाता हुआ विशेष डाक कवर एवं सारगाछी केन्द्र, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल की १२५वी वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष पोस्टल कमर जारी किया गया।
2) नये शाखा केंद्रः
क. हरियाणा के गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कल्याणी, असम के खारुपेटिया, महाराष्ट्र के सकवार, तमिलनाडु के थिरूमुक्कुदल और मध्यप्रदेश के उज्जैन में रामकृष्ण मिशन के छः नये शाखा-केंद्र शुरू किये गये।
ख. मध्यप्रदेश के अमरकंटक, पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर और कर्नाटक के वेंकटपुरा में रामकृष्ण मठ के तीन नये शाखा-केंद्र शुरू किए गये।
2. नवीन केन्द्र–
अ) रामकृष्ण मिशन के पाँच नवीन केन्द्र हाफलोंग एवं कुरलभंगा (असम में) नेल्लोर (आन्ध्र प्रदेश में) तथा सारती एवं सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में प्रारम्भ किये गये ।
(ख) रामकृष्ण मठ के चार नवीन केन्द्र आदिपुर (गुजरात) कोल्हापुर (महाराष्ट्र)। पथानामाथिट्टा (केरल) एवं रीवा (मध्यप्रदेश) में आरम्भ किये गये ।
3. भारत में गतिविधियाँ – रामकृष्ण मिशन एवं रामकृष्ण मठ ने अपने 244 केन्द्रों एवं उप केन्द्रों के माध्यम से विभिन्न सेवाओ के लिए 1670.79 करोड़ रूपये खर्च किये, जिनका विवरण निम्नलिखित है-
/सेवा क्षेत्र में लाभार्थियों की संख्या/
- राहत एवं पुनर्वास कार्य – 11.59 करोड़
- सामान्य जन-कल्याण – 42.88 करोड़
- चिकित्सा – 600.54 करोड़
- शैक्षणिक – 743.17 करोड़
- ग्रामीण एवं आदिवासी विकास – 6.34 करोड़
- प्रवचन एवं अन्य सेवाएँ- 240.95 करोड़
- साहित्य प्रकाशन – 25.32 करोड़
/कुल व्यय 1670.79 करोड़/
/4. भारत के बाहर विदेश में गतिविधियाँ/ –
(अ) वाशिंगटन, डी.सी., यू.एस.ए. में एक नया केन्द्र प्रारम्भ किया गया।
(थ) रामकृष्ण मिशन एवं रामकृष्ण मठ ने 24 देशों में स्थित 99 केन्द्रों एवं उपकेन्द्रों के माध्यम से विभिन्न सेवाकार्य किये।
हम इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ के द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए अपने मिशन के सदस्यों, शुभचिंतकों और भक्तों के अमूल्य समर्थन और सहयोग के लिए हम हार्दिक धन्यवाद देते हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



