ब्यूरो चित्रकूट




चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. के अध्यक्षता में पी०एम०सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई । बैठक मे जिलाधिकारी द्वारा जनपद को आवन्टित 12000 घरो मे लक्ष्य के विरूद्ध आवन्टित लक्ष्य अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद चित्रकूट 9900, अधिकारी नगर पंचायत मऊ-300, मानिकपुर-300, राजापुर-300, बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट-1000, जिला विद्यालय निरीक्षक चित्रकूट-200 के विरूद्ध अभी तक लक्ष्य कम प्राप्ति पर असन्तोष व्यक्त किया गया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किये कि अपने एस०डी०ओ० से कहे कि अपने-अपने क्षेत्र में लगवाएं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत को भी निर्देशित किया कि अपने-अपने वार्ड मेंबरों से मीटिंग करा कर बताएं कि सरकार द्वारा उनको लाभ दिया जा रहा है इसका लाभ उठाएं, कहां की यह भी बताएं कि इस लाभ के लिए लोन भी करा कर सोलर पावर का लाभ लिया जा सकता है । उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया कि अपने अपने अध्यापकों से भी कहें कि अपने-अपने घरों पर लगाकर सोलर पावर का लाभ ले। जिला पंचायत राज अधिकारी को भी निर्देशित किया कि ग्राम प्रधानों को भी योजना के लाभ के बारे में बताएं एवं खराब होने की स्थिति में रिप्लेस भी किया जा सकता है उन्होंने परियोजना अधिकारी नेडा को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों से भी वार्ता करें कि अपने घरों में लगवाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अमृतपाल कौर, जिला पंचायतराज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत ऐके यादव, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत कर्वी दीपक सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी, नगर पंचायत मऊ/मानिकपुर एवं सभी वेन्डर उपस्थित थे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



