नई दिल्ली: दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एपल (Apple) के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) को नए साल पर झटका लगा है। उनकी सैलरी में 40 फीसदी से ज्यादा की कटौती की गई है। आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल के शेयरों में पिछले साल काफी गिरावट आई थी और इससे उसका मार्केट कैप भी गिरा था। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुक को इस साल 4.9 करोड़ डॉलर (करीब चार अरब रुपये) मिलेंगे। कुक ने खुद ही कंपनी से उनकी पे को एडजस्ट करने का अनुरोध किया था। पिछले साल यानी 2022 में कुक को 9.94 अरब डॉलर मिले थे। इसमें 30 लाख डॉलर बेसिक सैलरी, 8.3 करोड़ स्टॉक अवॉर्ड और बोनस शामिल था। उससे पहले 2021 में उन्हें कुल 9.87 करोड़ डॉलर का पे पैकेज मिला था।




पूरी दौलत कर रखी है दान
पिछले साल कुक के इक्विटी अवॉर्ड की वैल्यू 7.5 करोड़ डॉलर थी। 2023 में उनका पैकेज कंपनी के स्टॉक के परफॉरमेंस के मुताबिक कम-ज्यादा रह सकता है। कुक ने उनके पैकेज को कम करने की सिफारिश कंपनी से की थी। अमूमन ऐसा कम ही देखने को मिलता है। कुक को पिछले साल 60 लाख डॉलर का बोनस मिला था जबकि इक्विटी अवॉर्ड वैल्यू के रूप में उन्हें चार करोड़ डॉलर मिले थे। 62 साल के कुक ने अपनी सारी दौलत चेरिटैबल कामों के लिए देने का संकल्प ले रखा है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



