By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: विदेशी आइडिया से सरपंच ने बदली तस्वीर, कीचड़ से सराबोर गलियां साफ दिखने लगीं
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » विदेशी आइडिया से सरपंच ने बदली तस्वीर, कीचड़ से सराबोर गलियां साफ दिखने लगीं
मध्य प्रदेश

विदेशी आइडिया से सरपंच ने बदली तस्वीर, कीचड़ से सराबोर गलियां साफ दिखने लगीं

चर्चा आज की
Last updated: April 4, 2023 10:56 am
By
चर्चा आज की
8 Min Read
Share
SHARE

महानगर हो, शहर हो या फिर गांव। सभी के लिए गंदे पानी का निपटारा यानी सीवेज हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है। गांव तो दूर कई शहरों में भी सीवेज की हालत खराब है। ऐसे में अगर किसी गांव में अंडरग्राउंड सीवेज सिस्टम काम कर रहा हो, तो इसे मिसाल ही माना जाएगा। जी हां, मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक गांव ऐसा अंडरग्राउंड सीवेज सिस्टम है, जो शहरों से बेहतर है।

ये है बलदेवगढ़ ब्लॉक का चंदपुरा गांव। यहां की महिला सरपंच विदेह पाठक हैं। विदेह पाठक ने गांव की सबसे बड़ी सीवेज समस्या को न सिर्फ खत्म कर दिया, बल्कि बड़े शहरों से भी बेहतर बना दिया। उनके पति संजीव विदेशों के गांवों में इस टेक्नोलॉजी को देख चुके थे। अफसर भी मानते हैं कि ये गांव प्रदेश के अन्य शहरों व गांवों के लिए आदर्श है।

कभी बदबू आती थी, अब हालत बदल गए

जिला मुख्यालय से 27 किमी दूर चंदपुरा गांव। एक हजार घर। आबादी करीब 5 हजार। यहां भी सबकुछ वैसा ही है, जैसा सामान्य गांव में होता है। अंतर इतना है कि यहां दूसरे गांवों की तरह नालियों से बहती गंदगी नहीं दिखती। गंदा पानी नहीं दिखता। सड़कें साफ-सुथरी हैं। आखिर, नालियां आखिर कहां गईं? इस जिज्ञासा का जवाब गांव में रहने वाले मुकेश कुशवाहा और रतिराम कुशवाहा देते हैं। बताते हैं- यहां नाली ढूंढनी नहीं पड़ती थीं। सड़क पर बहती थीं। दिनभर सड़क पर कीचड़ से भरा रहता था। दुर्गंध और गंदगी के मारे जीना दुश्वार था। शिकायत करते-करते थक गए थे। फिर हमने इसे अपनी और गांव की किस्मत मान लिया। सोचते थे कि शहर होता, तो शायद यहां की गलियां भी चकाचक हो जातीं। फिर समय के साथ गांव की किस्मत भी बदली।

पिछले बरस सरपंच का चुनाव हुआ। सीट सामान्य महिला थी। 12वीं पास विदेह पाठक सरपंच बनीं। गांव के ही नरेश राजपूत कहते हैं- हमने पहले सोचा कि ये सरपंच भी औरों की तरह ही होंगी। वादे भरपूर, लेकिन काम नहीं होगा, लेकिन हम गलत थे। सरपंच ने गांव की तस्वीर ही बदल दी है। पहले गांव में बहुत गंदगी थी। शाम ढलते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता था। दिन में बदबू के कारण मुंह को कपड़े से ढांककर रखना पड़ता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। मच्छर कम हुए हैं। बदबू का स्थायी समाधान हो गया है।

दो चीजों की जरूरत थी पैसा और तकनीक, ऐसे मिल गई…

चंदुपरा गांव की सरपंच विदेह कहती हैं- मैं सिर्फ 12वीं तक पढ़ी हूं, लेकिन इतना समझती हूं कि किसी काम के लिए तीन चीजों को सबसे ज्यादा जरूरत होती है। पहली इच्छाशक्ति, जो मेरे पास थी। दूसरी जरूरत है पैसे की और तीसरी तकनीक की। पैसे 5 महीने पहले 15वें वित्त की राशि से मिल गए। करीब 3 लाख 83 हजार रुपए की लागत आई। तकनीक मेरे पति संजीव के पास थी।

संजीव पिछले 15 साल से जॉब के चलते हरियाणा के यमुनानगर में पोस्टेड हैं। उन्होंने कंपनी की ओर से ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, मलेशिया जैसे देशों का भ्रमण किया। वहां देखा कि छोटे-छोटे गांव में भी साफ-सफाई है। संजीव ने यह बात सरपंच पत्नी को बताई। फिर क्या था, गांव की तस्वीर बदलने का काम शुरू हो गया।

ऐसे बदली गांव की तस्वीर

विदेह बताती हैं कि शहरों में बड़े सीवर लाइन से पानी निकलता है, लेकिन गांव में बड़े सीवर लाइन की जरूरत नहीं। 8-10 इंच के पाइप लाइन से हर घर को कनेक्ट कर दिया। घर के बाहर चैंबर बनाया। 15-15 फीट की दूरी पर चैंबर बनाए गए हैं। एक चैंबर को दूसरे से और दूसरे को तीसरे से कनेक्ट किया। इसी तरह, सभी चैंबर इंटरकनेक्टेड किए। एक बड़ा सोखता गड्‌ढा बनाकर उसमें पानी छोड़ा।

22 चैंबर बनाकर तैयार किया सिस्टम

गांव में अंडरग्राउंड सीवेज सिस्टम की शुरुआत मातवाना मोहल्ले से की गई है। मोहल्ले के करीब 25 से ज्यादा घरों से निकलने वाले गंदे पानी को अंडरग्राउंड सीवेज सिस्टम से कनेक्ट किया गया है। संजीव पाठक ने बताया कि करीब 150 मीटर का सीवेज सिस्टम तैयार है। इसमें 22 चैंबर बनाए गए हैं। प्रत्येक चैंबर को एक-दूसरे से पाइप के सहारे जोड़ दिया गया है। साथ ही, चैंबर को सीसी के ढक्कन से ढंक दिया गया है। पाइपलाइन डालने के बाद 6 से 8 इंच सीसी डालकर सड़क को कवर कर दिया गया है।

वॉटर लेवल भी बढ़ेगा

अंडरग्राउंड सीवेज सिस्टम के लास्ट पॉइंट पर एक लीच पिट बनाया गया है। जिसकी लंबाई-चौड़ाई 6-6 फीट और गहराई 8 फीट है। पाइप लाइन से लाया गया पूरा पानी इस लीच पिट छोड़ा है, जिससे जमीन का वॉटर लेवल बढ़ेगा। आसपास गंदगी भी नहीं दिखेगी। सभी चैंबरों की तरह लीच पिट को भी ढंक दिया गया है।

गांव में सीसीटीवी लगाने की तैयारी

सरपंच के पति संजीव ने बताया कि गांव को आत्मनिर्भर पंचायत बनाने की दिशा में काम करेंगे। साथ ही, भ्रष्टाचार मुक्त और स्वच्छ पंचायत बनाने का भी संकल्प लिया है। सरकारी स्कूल के पास पंचायत की जमीन पर दुकान बनाकर किराए पर देंगे। उससे होने वाली आय से गांव में सीसीटीवी लगाने का विचार है। समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल भी बनाई जाएगी। कुछ काम सीवेज का बाकी है, उसे भी पूरा करा देंगे।

सीवेज सिस्टम की अफसरों ने की तारीफ

हाल में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक मनीष जैन ने चंदपुरा गांव में तैयार किए गए अंडर ग्राउंड सीवेज सिस्टम का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत के इस नवाचार की प्रशंसा की। मनीष जैन ने बताया कि चंदपुरा पंचायत को मॉडल बनाकर जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में भी अंडर ग्राउंड सीवेज सिस्टम पर काम शुरू कराया जाएगा।

इसलिए शहरों से बेहतर है ये सिस्टम

  • शहरों के मुकाबले लागत कम।
  • शहरों में सीवेज का वाटर हार्वेस्टिंग के लिए इस्तेमाल नहीं हो रहा। जबकि यहां किया जा रहा है।
  • कई शहरों में अब भी नाले अनकवर्ड हैं। जिनमें बच्चे या मवेशी गिरकर घायल हो जाते हैं यहां सभी चैंबर कवर्ड हैं।
  • ज्यादातर शहरों में सड़क किनारे बनी नालियों से ही सीवेज का पानी बहता है, जबकि यहां पाइपलाइन से अंडर ग्राउंड सीवेज की व्यवस्था है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

8 दिन में 47 हजार सेंपल लिए, सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण जयपुर में मिला, पढ़ें आज का ताजा अपडेट
गरीब और जरूरतमंदों के लिये काम कर रही है सरकार : राज्यपाल पटेल
अखिलेश यादव का कांग्रेस पर तंज I.N.D.I. गठबंधन पर पड़ा भारी, शिवराज ने साधा निशाना; कहा- ‘दिल्ली में दोस्ती, राज्यों में कुश्ती’
अफसर अवकाश पर, जनता के काम अटके आज भी छुट्‌टी पर हैं MP के तहसीलदार; पेंडिंग केस बढ़ेंगे
” आप हमारे श्रवण कुमार हैं “
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?