होली त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश
एसपी ने जूम मीटिंग कर अधीनस्थों को दिये नियमित भ्रमण के निर्देश
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने गूगल मीटिंग के जरिए जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना, शाखा व चौकी प्रभारियों को अपराध एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में मीटिंग कर आगामी त्यौहार होली को लेकर की गयीं तैयारियों की समीक्षा की। त्यौहार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम होली मिलन समारोह/मेलों के संबंध में सर्व-संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये। आगामी त्यौहार होली आदि के दृष्टिगत सुरक्षा व शांति- व्यवस्था बनाये रखने हेतु, अराजकतत्वों पर सतत रूप से निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये। एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारी, थाना, चौकी प्रभारी अपने-2 क्षेत्र में पूर्व से निर्धारित होलिका दहन स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर ले तथा आयोजकों से वार्ता करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये। होलिका दहन कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटियां लगाने, त्यौहारों पर सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। सभी को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतत रूप से होटल, ढ़ाबा, रेस्टोरेंट आदि सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण शील रहकर चेकिंग करना सुनिश्चित करें। त्यौहारों के सम्बन्ध में अपने-अपने थाना क्षेत्रो में क्षेत्राधिकारीगण की मौजूदगी में पीस कमेटी की मीटिंग की जाये तथा आयोजकों से वार्ता कर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण कराते हुये आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। होली पर्व के दृष्टिगत हॉटस्पॉट स्थानों को चिन्हित कर, भौतिक रूप से सत्यापन किया जाये तथा आवश्यक चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल की ड्यूटिया लगाने हेतु संबंधित को निर्देंशित किया। त्यौहार के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम, होली मिलन समारोह/ मेले लगने वाले स्थानो का भौतिक निरीक्षण किया जाये तथा आयोजकों से वार्ता करने तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये। समस्त थाना प्रभारियों, यातायात प्रभारी को प्रतिदिन चैकिंग करने तथा वाहनों में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने व बिना नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट का उपयोग न करने वालो वाहन चालको के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। समस्त थाना प्रभारियों को अपने -अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर, त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



