मुंबई: पिछले सत्र में निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) 18,053.3 अंक पर बंद हुआ था। बुधवार को यह 18,074.3 अंक पर खुला। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण ऐसा हुआ। दो बड़े बैंकों की कमाई उम्मीद से कम रही है। साथ ही चीन की इकनॉमिक ग्रोथ के पिछले साल के आंकड़े भी आ गए हैं। यह अनुमान से बहुत कम रहे। इससे वॉल स्ट्रीट इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। नैसडैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 0.14% तेजी आई जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में 1.14% और एसएंडपी 500 (S&P 500) में 0.2% गिरावट आई। अमेरिकी बाजारों में गिरावट का असर एशियाई बाजारों में भी देखने को मिल रहा है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



