कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र, फिरोजाबाद में अध्ययनरत् कक्षा-7 व 8 की कुल 31 छात्राओं द्वारा सिविल लाइन स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया का भ्रमण किया गया। छात्राओं को ए0टी0एम0 से रूपये निकालने/जमा करने, चैक भरने, विड्रॉल फार्म के माध्यम से रूपये निकालने, रूपये जमा करने आदि सम्बन्धी जानकारियां प्रदान की गयी। बैंक कर्मियों द्वारा बैंक की कार्यप्रणाली से छात्राओं को अवगत कराया गया तथा उनको स्वयं करके दिखाया गया, जिससे छात्राओं को बैंकिंग की जानकारी हुई तथा उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई। भ्रमण के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र की शिक्षिकाएं श्रीमती लता, प्रियंका शर्मा व शाखा प्रबन्धक साथ रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



