हरदोई। जनपद में एक बार फिर एक एसडीएम पर कार्रवाई की संभावना बनती नजर आ रही है। वर्तमान में संडीला में तैनात एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे। यह दूसरी बार होगा कि जनपद में किसी एसडीएम पर कार्रवाई हो सकती है।




जांच के दौरान एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव का एक ऑडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह कहती सुनाई पड़ीं, “मुन्ना बाबू यह क्या कर दिया, 10, 20, 50 हजार जो लगे उस कागज को हटवाओ।” इस ऑडियो ने मामले को और तूल दे दिया, जिससे आरोपों की पुष्टि होती दिखाई दी। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह द्वारा की गई जांच में कुछ आरोप सही पाए गए, जिसके बाद जिलाधिकारी ने कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेज दी है। अब देखना होगा कि शासन इस पर क्या कदम उठाता है।
लोकायुक्त में भी दर्ज हुए गंभीर आरोप
अरुणिमा श्रीवास्तव, जो सवायजपुर तहसील की तहसीलदार और एसडीएम के रूप में कार्यरत रह चुकी हैं, पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। सवायजपुर तहसील के हथोड़ा गांव निवासी अरुणेश चंद्र ने 16 जुलाई को लोकायुक्त को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि उन्होंने मिट्टी खनन कराकर सरकार को क्षति पहुंचाई और सरकारी भूमि पर रिश्वत लेकर भूमाफियाओं को कब्जा कराया।
लोकायुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी ने जांच का जिम्मा अपर जिलाधिकारी को सौंपा। जांच में एसडीएम अरुणिमा पर कुछ आरोप सही पाए गए। इस प्रकरण में अब शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। बता दें कि हरदोई में इससे पहले भी एसडीएम स्वाति शुक्ला और नायब तहसीलदार प्रतीक त्रिपाठी पर कार्रवाई हो चुकी है। इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



