जंघई। जनार्दन इण्डेन ग्रामीण वितरक केन्द्र पर रखवाली कर रहे पति पत्नी चौकीदार को कमरे मे बंद करके चोरो ने बीती रात 4 गाडियों से गोदाम पर रक्खे 141गैस सिलेंडर लेकर चले गये दो गाडी चोर लेकर आये थे दो पिकअप एजेन्सी की लेकर चले गये। दूसरे दिन दोनो पिकअप प्रयागराज के हंडिया थाना के धनूपुर के पास भक्तियार गाँव के पास छोडकर चले गये सूबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस जांच मे जुट गयी है।
मीरगंज थाना के चौकी कला गाँव निवासी संतोष सिह का सेमरी गाँव मे जनार्दन इण्डेन ग्रामीण वितरक केन्द्र का आफिस है जहा गोदाम से गाँव गाँव मे सिलेंडर की सप्लाई कराई जाती है। बीती रात सेमरी गाँव स्थित गोदाम पर पहुचे चोरो ने रखवाली के लिए रक्खे गये चौकीदार चोन्हर बनवासी और उसकी पत्नी उर्मिला को कमरे मे बंद करके अपने दो गाडीयों मे और ऐजेन्सी को दो पिकअप मे 141 गैस सिलेंडर भर कर लेकर चले गये। भोर मे 4 बजे एजेन्सी पर सप्लाई लाने के लिए पहुचा ट्रक ड्राइवर तब उसे घटना की जानकारी हुई तो उसने मालिक सन्तोष सिह को सूचना दी सन्तोष सिह ने मीरगंज पुलिस को सूचना दी । सूचना पर मीरगंज पुलिस हरकत मे आ गयी और जांच मे जुट गयी। सुबह प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना के भक्तियार गाँव के पास ऐजेन्सी की दो पिकअप खाली हाल मे मिली। ऐजेन्सी मालिक सन्तोष सिह ने बताया की 12 सिलेंडर भरे हुए तथा 129 सिलेंडर खाली थे।
थानाध्यक्ष मीरगंज रमेश कुमार का कहना है की चोरी की घटना की जांच की जा रही है जल्द चोरो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



