मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जेई से बिजली का तार चोरी करके भाग रहे बदमाशों की बोलेरो गाड़ी किठौर क्षेत्र में पलट गई। जिससे तसलीम नाम के बदमाश की गाड़ी के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं, दो अन्य बदमाश घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर है।




बताया गया कि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। बदमाशों का पीछा भावनपुर और परीक्षितगढ़ पुलिस कर रही थी। करीब तीन लाख कीमत के बिजली के तार मौके से पुलिस को मिले हैं।
एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि बदमाश पहले भी बिजली का तार चोरी करने की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इस बार ये बदमाश बोलेरो गाड़ी में थे। बताया गया कि तीव्र मोड़ और कोहरे के कारण गाड़ी पलट गई। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



