By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: कहीं बिक न जाए मकान, आधी रात को पत्‍नी ने पति की गला दबाकर कर दी हत्‍या; 20 साल पहले हुई थी शादी
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » कहीं बिक न जाए मकान, आधी रात को पत्‍नी ने पति की गला दबाकर कर दी हत्‍या; 20 साल पहले हुई थी शादी
उत्तर प्रदेशराज्य

कहीं बिक न जाए मकान, आधी रात को पत्‍नी ने पति की गला दबाकर कर दी हत्‍या; 20 साल पहले हुई थी शादी

charcha aaj ki
Last updated: September 23, 2024 12:47 am
By
charcha aaj ki
5 Min Read
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोरखनाथ से एक सनसनीखेज मामला सामने में आया है. यहां पति मकान बेचने की तैयारी कर रहा था. जानकारी होने पर पहुंची पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया. पत्नी ने गुस्से में पति का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से रात में फरार हो गई. सुबह घर पहुंचकर पति के मौत की बात कहकर रोने का नाटक करने लगी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने सच्चाई से पर्दा हटा दिया और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. मृतक के भाई रिंकी देवी के खिलाफ केस दर्ज करवा है. गोरखनाथ के तिलिया कुआं विकासनगर के रहने वाले 40 साल के अशोक निषाद की शादी करीब 20 साल पहले रिंकी देवी से हुई थी. शुरू में सब कुछ ठीक था. दोनों के गृहस्थी की गाड़ी अपनी पटरी पर दौड़ रही थी.

तीन बच्चों के थे माता-पिता

अशोक और रिंकी के तीन बच्चे भी हो गए. बड़ी बेटी की शादी भी हो चुकी है. एक बेटी व एक बेटा अभी शादी करने के लिए बाकी हैं. हाल के कुछ सालों से अशोक का अपनी पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया. पारिवारिक कलह इतना बढ़ गया कि घर में रहना मुश्किल हो गया. ऐसे में पति-पत्नी अलग हो गए. कुछ दिनों तक तो एक ही छत के नीचे अजनबी की तरह रहते रहे, लेकिन बाद में फिर से विवाद शुरू हो गया. दोनों एक दूसरे को देखते ही आक्रामक हो जाते थे. ऐसे में पत्नी करीब छह महीने पहले अलग किराए का मकान लेकर रहने लगी.

इसी दौरान अशोक ने अपनी व्यक्तिगत जरूरत को पूरा करने के लिए मकान बेचने का फैसला लिया था. किसी माध्यम से इसकी सूचना रिंकी तक पहुंच गई. वह तीन दिन पहले जानकारी लेने आई और दोनों में मकान बेचने को लेकर झगड़ा हो गया. कहासुनी में अशोक ने बताया कि यह मकान तो मेरा पैतृक है. इससे तुम्हारा कुछ भी लेना देना नहीं है. मैं अपनी जरूरत के लिए इसे बेच सकता हूं. पत्नी ने उस समय धमकी दी कि यदि तुमने ऐसा किया तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना. इसी दौरान पत्नी को पता चला कि अशोक ने किसी को मकान बेचने के लिए सौदा कर लिया है और रजिस्ट्री करने वाला है.

मकान बेचने के कारण हुआ झगड़ा

इस बात की जानकारी होने पर बीती रात रिंकी उससे पूछताछ व विरोध करने पहुंची. दोनों में फिर विवाद शुरू हो गया, जो काफी रात तक चलता रहा. इसी दौरान बात काभी बढ़ती चली गई. रिंकी ने गुस्से में अशोक को पटक दिया और उसके ऊपर बैठकर गला दबा दिया. गला दबने से कुछ देर में ही वह पूरी तरह से शांत हो गया. यह देखकर रिंकी घबराकर रात में वहां से भाग गई और सुबह फिर आई तो पति की मौत की बात कहकर रोने का नाटक कर जोर-जोर से रोने लगी.

आसपास के लोग जुट गए. बगल में अशोक के दो भाई भी रहते हैं. उनका परिवार भी आ गया. अशोक के भाई खूबलाल की सूचना गोरखनाथ थाने को दी तो मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दौरान पुलिस की पूछताछ में खूबलाल ने बताया कि रिंकी ही देर रात तक मेरे भाई से भी करती रही. हम लोग अलग रहते हैं. रात जब ज्यादा हो गई तो हम लोग सो गए थे.

अशोक के भाई के शक पर हुआ खुलासा

सुबह जब जगे तो पता नहीं किस ओर से रिंकी आई और रोने का नाटक करने लगी. मेरे भाई की हत्या और कोई नहीं बल्कि उसकी पत्नी रिंकी ने ही की है. इस जानकारी पर पुलिस ने रिंकी को हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर कड़ाई से जब पूछताछ की. रिंकी ने पुलिस के सामने सच्चाई को स्वीकार लिया. उसने कहा कि हम दोनों में झगड़ा हुआ और मैं गुस्से में आ गई थी.

गुस्से में ही यह घटना घट गई. मैं नहीं चाहती थी कि पति मकान बेचे, जिससे मेरे बच्चे बेघर हो जाएं और यह घटना घट गई. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मृतक के भाई खूबलाल की शिकायत पर पत्नी रिंकी देवी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर की जाएगी.

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

बाबू उठो… एएसपी श्वेता श्रीवास्तव की आंखों के सामने ही टूट गईं बेटे की सांसें, भर आईं हर क‍िसी की आंखें
द‍िल्लगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा और…’, वर्दी में रील बनाने पर मह‍िला स‍िपाही आरती सोलंकी सस्‍पेंड
गेस्ट हाउस कार्यालय का उद्घाटन किया गया
अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 09 फरवरी को
सुबह की बड़ी खबरे
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?